सूर्यकुमार यादव के तूफानी शतक पर दिग्गजों की प्रतिक्रिया, गौतम गंभीर बोले- नाम याद रखना इस खिलाड़ी का

ट्रेंट ब्रिज, जुलाई 10। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया को 17 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि भारतीय बल्लेबाजों ने जीत के लिए अंत तक संघर्ष किया, लेकिन लक्ष्य बड़ा होने के कारण भारत 17 रन से पिछड़ गया। सूर्यकुमार यादव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए टी20 फॉर्मेट में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया। सूर्यकुमार ने आखिर तक अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए संघर्ष किया, लेकिन बाकि बची बॉल और रनों के बीच का फासला काफी अधिक था। संघर्ष के बीच ही सूर्यकुमार यादव 117 रन की पारी खेलकर आउट हो गए।

surya kumar yadav

टी20 में शतक बनाने वाले पांचवे भारतीय बने सू्र्यकुमार

सूर्यकुमार यादव ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी की बदौलत ही टीम इंडिया किसी तरह मैच में बनी रही। सूर्यकुमार ने 48 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसी के साथ वो टी20 इंटरनेशनल में रोहित, केएल राहुल, दीपक हुड्डा और सुरेश रैना के बाद शतक लगाने वाले पांचवे भारतीय बल्लेबाज बन गए। साथ ही सूर्यकुमार यादव सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने हैं।

सूर्यकुमार यादव की इस पारी के लिए भारतीय क्रिकेट के तमाम दिग्गज खिलाड़ियों ने उनकी तारीफ की है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने कहा है, "अमेजिंग पारी सूर्यकुमार यादव, इस पारी के सभी शॉट बहुत शानदार थे। खासकर वो स्कूप करके जो छक्का मारा था, वो लाजवाब था।"

ये भी पढ़ें: तीसरे T20 में ये टीम लेकर क्यों उतरा भारत, क्या ढूंढ रहे हैं रोहित? कप्तान ने खुद किया खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+