आरसीबी का नया मैनेजमेंट, एंडी फ्लावर को मिला हेड कोच का पद, संजय बांगर और माइक हेसन को किया बाहर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम ने जिंबाब्वे (Zimbabwe) के पूर्व क्रिकेटर और आईसीसी हॉल ऑफ फेमर एंडी फ्लावर (Andy Flower) को अपनी पुरुष आईपीएल टीम का नया हेड कोच नियुक्त कर दिया है। बेंगलुरु की इस फ्रेंचाइजी ने हेड कोच संजय बांगड़ का कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं किया है और यही स्थिति डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट माइक हेसन के साथ है।

ऐसे में यह फ्रेंचाइजी एक नए मैनेजमेंट के साथ अगले सीजन में खेलने के लिए उतरेगी। गौरतलब है, अभी तक आरसीबी की टीम ने भारी-भरकम निवेश करने के बावजूद एक बार भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है

 Andy Flower gets head coach role

एंडी फ्लावर 55 साल के हैं, वे जिम्बाब्वे के लीजेंड हैं, और उन्होंने कोचिंग में भी अपना काफी नाम कमाया है। आईपीएल 2022-23 सीजन में वे लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के कोच भी रह चुके हैं, लेकिन लखनऊ की फ्रेंचाइजी ने इस साल के खराब प्रदर्शन के बाद फ्लावर का कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाया।

फ्लावर इंग्लैंड की क्रिकेट टीम के पूर्व कोच चुके हैं। इस मौके पर आरसीबी ने कहा, "आईसीसी हाल ऑफ फेम, T20 वर्ल्ड कप विजेता कोच एंडी फ्लावर का एक हेड कोच के रूप में स्वागत करते हुए काफी रोमांचित महसूस हो रहा है। आईपीएल टीम में फ्लावर की कोचिंग का अनुभव काफी काम आएगा। उन्होंने पीएसएल T20, ILT20, द हंड्रेड और अबू धाबी टी10 में अपनी टीमों को खिताब तक पहुंचाने में काफी मदद की।"

एंडी दुनिया के बेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाजों में एक रहे हैं। उन्होंने 63 टेस्ट मैचों में 51.5 औसत के साथ 12 शतक लगाए हैं। आरसीबी द्वारा रिलीज एक बयान में फ्लावर ने कहा है, "मैं आरसीबी को ज्वाइन करते हुए काफी गर्व महसूस कर रहा हूं। उनके जैसी फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करना, उनकी फैन फॉलोइंग की कोई तुलना नहीं है और मैं अगले सीजन में चिन्नास्वामी में उस माहौल का पूरा अनुभव करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।"

ये भी पढ़ें- 17 साल के गुकेश ने आनंद को पीछे छोड़ा, भारत को मिला शतरंज का नया 'बादशाह'

माइक हेसन और संजय बांगर के अंडर में आईपीएल में आरसीबी की यात्रा कुछ ऐसी रही-

माइक हेसन ने आरसीबी को अगस्त 2019 में ज्वाइन किया था। जबकि बांगड़ ने आईपीएल 2022 सीजन से पहले हेड कोच का पद संभाला था। आईपीएल 2020 सीजन में आरसीबी की टीम एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हारकर बाहर हो गई थी। आईपीएल 2021 सीजन में वह केकेआर के खिलाफ एलिमिनेटर में हार गए। आईपीएल 2022 सीजन में वह दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स के हाथों हारे।

आईपीएल 2023 सीजन में आरसीबी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में नाकामयाब रहे। इस बार उनके कप्तान फाफ डु प्लेसिस थे। बता दें, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने भी अपने नए हेड कोच के तौर पर जस्टिन लैंगर की नियुक्ति कर दी है। लैंगर आईपीएल में पहली बार किस टीम से जुड़ने जा रहे हैं।

टीम मैनेजमेंट ने एंडी फ्लावर को बाहर करने का कोई कारण नहीं बताया था लेकिन माना जाता है कि गत सीजन में फ्रेंचाइजी की खराब परफॉर्मेंस ही एकमात्र वजह रही होगी। अब इस टीम के मेंटर के तौर पर गौतम गंभीर के भविष्य पर भी संदेह के बादल छा गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+