17 साल के गुकेश ने आनंद को पीछे छोड़ा, भारत को मिला शतरंज का नया 'बादशाह'
17 साल के प्रतिभाशाली किशोर डी. गुकेश ने गुरुवार को लाइव वर्ल्ड रैंकिंग में भारत के टॉप शतरंज खिलाड़ी के रूप में ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद के 37 साल के 'राज' को समाप्त कर दिया है। गुकेश भारत के सबसे हाई रेटेड प्लेयर बन चुके हैं।
गुकेश ने आजरबैजान, बाकू में FIDE विश्व कप के दूसरे दौर में मिस्त्रादिन इस्कंदरोव को हराया और 2755.9 की लाइव रेटिंग हासिल की, जिसके चलते वे क्लासिक ओपन कैटेगरी में वर्ल्ड नंबर 9 पर पहुंच गए।

बता दें, 2754.0 के स्कोर वाले आनंद, 10वें स्थान पर पहुंच चुके हैं। 1986 के बाद से आनंद सिर्फ 2 ही मौकों पर, ही लाइव वर्ल्ड रैंकिंग में दूसरे स्थान पर ड्रॉप हुए हैं। गुकेश, आनंद और पेंटाला हरिकृष्णा के बाद दुनिया में टॉप-10 में प्रवेश करने वाले तीसरे भारतीय ही हैं।
गुकेश को इस मौके पर चेन्नई के चीफ मिनिस्टर एमके स्टालिन ने बधाई दी है। डी. गुकेश के शानदार प्रदर्शन ने शतरंज की दुनिया को भी मुग्ध कर दिया है।
इससे पहले इंटरनेशनल शतरंज महासंघ (आईसीएफ) ने गुरुवार को ट्वीट किया, "गुकेश डी ने आज फिर से जीत हासिल की और लाइव रेटिंग में विश्वनाथन आनंद को पछाड़ दिया! 1 सितंबर को अगली आधिकारिक FIDE रेटिंग लिस्ट आने में अभी भी लगभग एक महीना है, लेकिन इसकी बहुत संभावना है कि ये 17 वर्षीय युवा सर्वोच्च रेटिंग वाले भारतीय खिलाड़ी के रूप में टॉप-10 में जगह बना लेगा।"
ये भी पढ़ें- IND vs WI: भारत को वेस्टइंडीज से पहले ही वनडे में मिली हार, हार्दिक ने कहा- युवा टीम गलतियां करेगी
गुकेश का अगला मुकाबला अजरबैजानी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ है जिसमें ड्रा उन्हें दूसरे दौर में पहुंचा देगा। एक और जीत उन्हें लाइव रेटिंग और वर्ल्ड रैंकिंग दोनों में विश्वनाथन आनंद से आगे कर देगी। इतना ही नहीं, गुकेश शतरंज की दुनिया की सबसे प्रतिभाशाली उभरती प्रतिभाओं में से एक अलीरेजा फिरोजा के भी करीब आ रहे हैं।
कौन हैं गुकेश?
गुकेश 29 मई 2006 को तमिलनाडु के चेन्नई में पैदा हुए। उनके पिता, रजनीकांत, कान, नाक और गले (ENT) सर्जन हैं, और उनकी मां, पद्मा, एक माइक्रोबॉयोलोजिस्ट हैं। गुकेश ने सात साल की उम्र में शतरंज खेलना सीखा। वह चेन्नई के वेलम्मल विद्यालय, मेल अयनम्बक्कम में पढ़ते हैं।












Click it and Unblock the Notifications