IPL 2023: क्या अब विराट कोहली ही संभालेंगे RCB की कप्तानी, टीम मैनेजमेंट से मिली सूचना को किया शेयर

RCB के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने पसली में चोट के बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में कप्तानी नहीं की थी, जिसके बाद कोहली ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली। लेकिन आरआर के खिलाफ भी डु प्लेसिस ने कप्तानी नहीं संभाली है।

royal challengers bangalore

IPL 2023, RCB: आईपीएल के 32वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने लगातार दूसरी बार एक 'सब्स्टीट्यूट प्लेयर' बने रहने का फैसला किया है, जिसके चलते विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ फिर से कप्तानी का पद संभाला है। फाफ डु प्लेसिस की पसली में चोट के बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में कोहली को कप्तानी मिली थी। कोहली के बयान के मुताबिक कुछ और मैचों में वह कप्तानी करते नजर आएंगे।

विराट कोहली कुछ और मैचों में कर सकते हैं कप्तानी
डु प्लेसिस द्वारा लगातार दूसरे मैच में कप्तानी नहीं करने से स्पष्ट हो जाता है कि दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज अभी पूरी तरह से ठीक नहीं है। जब कोहली से डु प्लेसिस के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने खुलासा किया कि टीम मैनेजमेंट ने उन्हें सूचित किया था कि उन्हें कुछ मैचों के लिए कप्तानी करनी पड़ सकती है।

इंपैक्ट प्लेयर के रूप में खेलना जारी रखेंगे फाफ
कोहली ने कप्तानी के संबंध में आगे बताया कि , 'उन्होंने मुझे पिछली रात सूचित किया था कि मुझे कुछ मैचों में कप्तानी करनी पड़ सकती है, ऐसा कुछ भी नहीं है जिसकी मुझे आदत नहीं है। इसलिए फाफ जो कुछ भी कर रहे हैं, उसे आगे बढ़ाने के लिए मैं खुश हूं।' कप्तान विराट कोहली ने आगे कहा, 'टीम ने अच्छी प्रतिक्रिया दी है, हम काफी ऊर्जा के साथ खेल रहे हैं और ये पिछले मैच में दिखा। हमारे लिए एक बदलाव, वेन पार्नेल बाहर हैं और उनकी जगह डेविड विली लेंगे। फाफ एक इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलना जारी रखेंगे।'

कोहली ने टॉस के समय राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन के पहले फील्डिंग का विकल्प चुनने के बाद कहा कि, ये चुनना काफी आसान था, हमने भी पहले बल्लेबाजी की होती। ये विकेट सूखा लग रहा है और ये और सूख जाएगा और दरारें आ सकती हैं। मैंने संजू से ऐसा नहीं कहा, लेकिन मैं पहले बल्लेबाजी करके बहुत खुश हूं। हम दोनों को वही करना है जो हम चाहते थे।'

ये भी पढ़ें- RCB vs RR: विराट कोहली एक बार फिर बने कप्तान, आरसीबी की टीम में हुआ बड़ा बदलाव


Recommended Video

    IPL 2023: Glenn Maxwell ने खेली Rajasthan के खिलाफ पारी, Faf du Plessis का मिला साथ | वनइंडिया हिंदी

    दरअसल, टॉस जीतने के बाद आरआर के कप्तान सैमसन ने रॉयल चैलेंजर्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया, यह कहते हुए कि वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगे। सैमसन ने कहा कि, 'हम पहले गेंदबाजी करेंगे। ऐसा हमने परिस्थितियों, हमारी टीम और उनके पक्ष को देखते हुए किया है। इसलिए हम गेंदबाजी करना पसंद करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+