RCB vs RR: विराट कोहली एक बार फिर बने कप्तान, आरसीबी की टीम में हुआ बड़ा बदलाव

RCB vs RR Toss: आरसीबी की टीम घरेलू मैदान पर खेल रही है, इसका फायदा उनको मिलेगा लेकिन राजस्थान रॉयल्स इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रही है।

RCB vs RR

RCB vs RR Toss and Playing 11: आरसीबी के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। सैमसन ने कहा कि दोनों टीमों और परिस्थितियों को देखते हुए फील्डिंग का फैसला लिया गया है।

घरेलू दर्शकों के सामने आरसीबी की टीम एक जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में अपनी स्थिति सुधारना चाहेगी। आरसीबी ने शुरुआत अच्छी की थी लेकिन बाद में यह टीम लड़खड़ा गई। हालांकि पिछले मैच में पंजाब किंग्स को हराने के बाद आरसीबी के हौसले निश्चित रूप से बुलंद होंगे।

राजस्थान रॉयल्स बैटिंग और गेंदबाजी दोनों में बेहतरीन दिख रही है। रॉयल्स ने 4 मैचों में जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया है। इस मैच में रॉयल्स को हरा पाना आरसीबी की टीम के लिए आसान कार्य नहीं होने वाला है। कड़ी टक्कर हो सकती है।

RCB बनाम राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली (कप्तान), फाफ डू प्लेसी, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, डेविड विली, वानिंदु हसरंगा, मोहम्मद सिराज, विजयकुमार वैशाक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+