IPL 2023: आईपीएल में RCB के फाफ डु प्लेसिस का जलवा कायम, टी20 क्रिकेट में पूरे किए 9 हजार रन

IPL 2023: आरआर (RR) के खिलाफ आरसीबी (RCB) की धीमी शुरुआत ने उस वक्त रफ्तार पकड़ ली, जब फाफ डु प्लेसिस ने दो विकेट गिरने के बाद ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल 2023 का अपना 5वां अर्धशतक भी जड़ दिया।

Faf du Plessis

IPL 2023, RCB vs RR: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2023 के 32वें मैच में फाफ डु प्लेसिस ने जो ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। डु प्लेसिस ने 39 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 62 रन की शानदार पारी खेली, इसके साथ ही उन्होंने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टी20 क्रिकेट में अपने 9000 रन पूरे कर लिए हैं, ऐसा करने वाले वह तीसरे दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी बन गए हैं।

डु प्लेसिस ने टी20 क्रिकेट में पूरे किए 9000 रन
डु प्लेसिस ने ऑरेंज कैप पर अपनी पकड़ को और मजबूत करते हुए आईपीएल 2023 का पांचवां अर्धशतक भी जड़ दिया है। वह एबी डिविलियर्स और डेविड मिलर के बाद इस रिकॉर्ड तक पहुंचने वाले तीसरे दक्षिण अफ्रीकी बन गए हैं।दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान टी20 क्रिकेट में 9000 रन पूरे करने वाले 17वें बल्लेबाज और 9वें सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। हालांकि, डुप्लेसिस को यशस्वी जायसवाल ने रन आउट कर दिया ,जिसके बाद उन्हें वापस पवेलियन लौटना पड़ा।

राजस्थान रॉयल्स के पेसर ट्रेंट बोल्ट का चला जादू
राजस्थान रॉयल्स के पेसर ट्रेंट बोल्ट ने आरसीबी के खिलाफ अपनी टीम को सही शुरुआत दी, पारी की पहली गेंद पर विराट कोहली को आउट किया। ट्रेंट बोल्ट ने 1 विकेट लेकर महज 2 रन दिए। इसके बाद बैंगलोर का दूसरा विकेट भी जल्द ही गिर गिया। शाहबाज अहमद को भी बोल्ट ने अपना शिकार बना लिया जोकि 2 रन बनाकर आउट हुए।

डु प्लेसिस ने मैक्सवेल के साथ की शानदार साझेदारी
डु प्लेसिस ने टीम को ऐसे वक्त में संभाला जब आरसीबी का स्कोर 12 रन पर 2 विकेट था, तब डु प्लेसिस ने आरसीबी को संकट से निकालने के लिए ग्लेन मैक्सवेल के साथ एक महत्वपूर्ण साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक के साथ 127 रन की साझेदारी की।

डु प्लेसिस ने 39 गेंदों में बनाए 62 रन
आरसीबी को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब डु प्लेसिस मैदान पर पूरी तरह से पैर जमा चुके थे, लेकिन मैदान पर यशस्वी जायसवाल के शानदार प्रयास से 14वें ओवर में दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी को रन आउट कर दिया। डु प्लेसिस ने 39 गेंदों में आठ चौके और दो छक्के की मदद से 62 रन बनाए। उनकी दस्तक ने आरसीबी को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरआर के खिलाफ 20 ओवरों में 9 विकेट पर 189 रन बनाने में मदद की।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेइंग इलेवन
विराट कोहली (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, डेविड विली (वेन पार्नेल के लिए), वानिंदु हसरंगा, मोहम्मद सिराज, विजयकुमार वैशाक।

ये भी पढ़ें- IPL 2023: क्या अब विराट कोहली ही संभालेंगे RCB की कप्तानी, टीम मैनेजमेंट से मिली सूचना को किया शेयर

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन ( कप्तान/विकेटकीपर), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

Recommended Video

    IPL 2023: पंजाब में जहां रुके थे Virat Kohli और टीम, वहां से 3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार| वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+