"थोड़ी तो शर्म कर लो," टीम इंडिया की जर्सी के साथ चुनावी पोस्टर में फोटो लगाने पर रविन्द्र जडेजा हुए ट्रोल
भारतीय टीम के ऑल राउंडर रविन्द्र जडेजा इस समय चोट से रिकवर हो रहे हैं। बांग्लादेश दौरे पर भी वह एकदिवसीय सीरीज से बाहर हो गए हैं। इस बीच वह गुजरात विधानसभा चुनाव में अपनी पत्नी के लिए जमकर प्रचार कर रहे हैं। जडेजा की पत्नी रिवाबा जामनगर से बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर लड़ रही हैं। चुनावी पोस्टर में जडेजा के फोटो को लेकर ट्विटर पर उनको ट्रोल किया गया। बीजेपी के पोस्टर पर जडेजा का फोटो टीम इंडिया की जर्सी में लगा है।

नामांकन में भी जडेजा शामिल थे
नामांकन में भी थे जडेजा
इससे पहले रिवाबा के नामांकन के समय भी जडेजा आगे आए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए प्रशंसकों से कहा था कि मेरी पत्नी के नामांकन में आपको आमंत्रित करता हूँ। आप सब आएं और इसे सफल बनाएं। जडेजा ने गुजराती भाषा में एक वीडियो भी ट्वीट किया और कहा कि जामनगर से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर मेरी पत्नी खड़ी हो रही हैं।
चोट के कारण टीम से बाहर हैं जडेजा
जडेजा अपनी चोट के कारण टीम से बाहर हैं। उनको बांग्लादेश दौरे के लिए एकदिवसीय टीम में शामिल किया गया था। ठीक नहीं हो पाने के कारण वह टीम से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने इस बारे में घोषणा की थी। बांग्लादेश दौरे के लिए कुलदीप यादव और शाहबाज अहमद को टीम में शामिल किया गया।












Click it and Unblock the Notifications