श्रीवल्ली गाने में रविचंद्रन अश्विन ने डाला क्रिकेट ट्विस्ट, हाथ में बैट लेकर किए ऐसे स्टेप्स- VIDEO
नई दिल्ली: भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी पुष्पा फिल्म के ट्रेंड में शामिल हो गए हैं। उन्होंने अल्लू अर्जुन के स्टेप्स को रिपीट किया है लेकिन वे बाकी क्रिकेटरों की तरह भेड़चाल में शामिल नहीं हुए हैं बल्कि उन्होंने अपना दिमाग लगाते हुए स्टेप्स को क्रिकेट टच दिया है। यही आर अश्विन के वीडियो की खास बात है जो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।


वीडियो में अश्विन को श्रीवल्ली सॉन्ग पर कदम थिरकाते हुए देखा जा सकता है। ऐसा लगा जैसे अश्विन प्रैक्टिस सेशन में बिजी थे और तब उनको पुष्पा के गाने पर वीडियो बनाने का ख्याल आया। पीछे बैकग्राउंड में क्रिकेट नेट भी है।
Read More- रिकी पोंटिंग की उस बात ने मेरा खेल ही बदल दिया, आवेश खान ने किया खुलासा
अल्लू अर्जुन की फिल्म के स्टेप्स को कई भारतीय और विदेशी क्रिकेटरों ने निभाया है। हार्दिक पांड्या ने भी अपनी नानी के साथ यही स्टेप्स किया था और कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड किया। रवींद्र जडेजा और सुरेश रैना ने भी इसको फॉलो किया है, जबकि डेविड वार्नर भी एक ऐसे क्रिकेटर हैं जो भारत में वायरल होने वाले ट्रेंड पर कुछ वीडियो करते रहते हैं। ऐसा करके वे भारत में चर्चित रहते हैं। वार्नन सोशल मीडिया पर भारतीयों के लिए एक मजाकिया बंदे हैं।
इस फिल्म के मूव्स को बांग्लादेश प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों ने भी चुना है और ड्वेन ब्रावो और शाकिब अल हसन सहित कुछ क्रिकेटरों ने विकेट लेने के बाद अल्लू अर्जुन के स्टाइल को किया है।
अश्विन भी ताजा वीडियो को शेयर करते हुए लिखते हैं, मैं ट्रेंड के साथ जा रहा हूं।
रवि अश्विन उस भारतीय टीम का हिस्सा थे जिसने तीन टेस्ट मैच और तीन एकदिवसीय मैच खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका की यात्रा की थी। यह उनके लिए खराब सीरीज साबित हुए क्योंकि वह विकेट लेने और बल्ले से रन बनाने में विफल रहे। टेस्ट सीरीज में अश्विन 60.67 की औसत से तीन विकेट लेने में सफल रहे। ऑफ स्पिनर ने दो एकदिवसीय मैचों में एक विकेट लिया और तीसरे गेम से आखिर बाहर ही हो गए।
भारत को अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेलने हैं। भारतीय चयनकर्ता पहले ही श्रृंखला के लिए टीम की घोषणा कर चुके हैं और अश्विन चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं हैं। कहा गया है कि उनका टखना और कलाई चोटिल हैं क्योंकि वे गिर गए थे।












Click it and Unblock the Notifications