रिकी पोंटिंग की उस बात ने मेरा खेल ही बदल दिया, आवेश खान ने किया खुलासा

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश के तेज गेंदबाज अवेश खान ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी सीमित ओवरों की सीरीज में भारत के लिए अपनी बार टीम में जगह बनाई है। खान ने बताया है कि रिकी पोंटिंग के साथ उनकी बातचीत बहुत अच्छी रही थी जिससे उनको खेल को फिर से नए नजरिए से समझने का मौका मिला। 25 वर्षीय खिलाड़ी पिछले पांच साल से आईपीएल में हैं, लेकिन उन्हें वह मौका नहीं मिल पाया था जिसकी उन्हें जरूरत थी। हालांकि, आईपीएल 2021 आवेश के लिए पूरी तरह से अलग साबित हुआ और वह दिल्ली फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।

नई तेज सनसनी आवेश खान-

नई तेज सनसनी आवेश खान-

पूर्व भारतीय U19 खिलाड़ी हैवी बॉल फेंक सकता है और डेथ ओवरों में यॉर्कर हिट कर सकता है। वह निश्चित रूप से 145Kmph भी हासिल कर सकते हैं लेकिन दुर्भाग्य से न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I श्रृंखला में उनको एक भी मैच खेलने को नहीं मिला। हालांकि, उनके जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने की उम्मीद है और वह आईपीएल 2022 के लिए मेगा नीलामी में सबसे अधिक मांग वाले गेंदबाजों में से एक होंगे।

पोंटिंग से बात करने से सीजन ही बदल गया- आवेश खान

पोंटिंग से बात करने से सीजन ही बदल गया- आवेश खान

आवेश खान ने बताया है कि पोंटिंग से बात करने के बाद मुझे अचानक लगा कि मैं मजबूत और आत्मविश्वासी हूं। आवेश ने बताया कि आईपीएल 2021 के पहले कुछ खेलों में रबाडा और नॉर्टजे की अनुपस्थिति ने उन्हें एक अवसर प्रदान किया था। वे शुरू में थोड़े नर्वस थे तो दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच, पोंटिंग ने युवा खिलाड़ी को अपना पूरा आत्मविश्वास हासिल करने वाला मौहाल दिया। आवेश खान ने इसका खुलासा भारतीय टीम में जगह बनाने के बाद किया है।

आवेश ने आईपीएल 2021 सीजन को 24 विकेट के साथ दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में समाप्त किया।

पोंटिंग ने क्या कहा था-

पोंटिंग ने क्या कहा था-

आवेश ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक बातचीत में पोंटिंग के साथ बातचीत को याद किया। "दोनों (कगिसो) रबाडा और (एनरिक) नॉर्टजे घायल हो गए थे और मुझे पता था कि मुझे खेलने को मिलेगा। मुझे पता था कि मैं खेलूंगा, लेकिन थोड़ा तनाव में था। फिर पोंटिंग ने मुझसे कहा, 'तुम्हारा समय आ गया है नौजवान और दुनिया को दिखाओ कि तुम कितने अच्छे हो। आपके पास प्रतिभा है, हम जानते हैं। अब इसे दुनिया को भी दिखाओ।' उन शब्दों ने मुझे सचमुच प्रभावित किया। मुझे अचानक लगा कि मैं मजबूत और आत्मविश्वासी हूं, "

खान के अलावा भारत ने लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को भी लगातार विकेट लेने की उनकी क्षमता के साथ एक अवसर प्रदान किया है। बिश्नोई के पास भी आईपीएल 2021 का शानदार सीजन था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+