राहुल द्रविड़ के बेटे ने भी किया धमाल, कर्नाटक टीम का कप्तान बनाया गया
राहुल द्रविड़ के दो बेटे हैं और दोनों ही बेहतरीन खेलते हैं, छोटे बेटे को अब एक विशेष जिम्मेदारी दी गई है।

Rahul Dravid's son become Karnataka Captain: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के बाद कोचिंग के फील्ड में आए और फिलहाल टीम इंडिया के लिए मुख्य कोच की भूमिका में है। उनकी कोचिंग में भारतीय टीम ने कई बार बेहतरीन प्रदर्शन किया है और रैंकिंग में भी टॉप स्थान बनाया है। टीम इंडिया T20 रैंकिंग में नंबर एक पर है। द्रविड़ की तरह धीरे-धीरे उनका बेटा भी क्रिकेट फील्ड में जा रहा है। ताजा घटनाक्रम में राहुल द्रविड़ के बेटे को कर्नाटक टीम का कप्तान बनाया गया है।
अंडर 14 इंटर जोनल टूर्नामेंट में राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को का कर्नाटक टीम की कप्तानी सौंपी गई है। खास बात यह भी है कि अन्वय द्रविड़ विकेटकीपर बल्लेबाज है। अन्वय द्रविड़ भी अपने पिता राहुल द्रविड़ की तरह गेंदबाजों को परेशान करने के लिए जाने जाते हैं और धमाकेदार बल्लेबाजी करते हैं।
अन्वय के बड़े भाई समित द्रविड़ भी क्रिकेटर है और वह भी लगातार आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि यह देखना दिलचस्प रहेगा कि राहुल द्रविड़ की तरह उनके दोनों बेटे भी इंटरनेशनल क्रिकेट में आकर अपना जलवा दिखा पाते हैं या नहीं। यह भी देखना खास रहेगा कि इन दोनों का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन कैसा रहेगा। हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आने के लिए अभी दोनों को समय लगेगा। राहुल द्रविड़ की तरफ से अपने दोनों बेटों पर किसी भी तरह का कोई दबाव नहीं डाला जाता है।
गौरतलब है कि राहुल द्रविड़ का नाम भारतीय क्रिकेट में एक अलग स्तर पर लिया जाता है। द्रविड़ ने टेस्ट और वनडे दोनों प्रारूप में टीम इंडिया के लिए 10 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। टेस्ट करियर में राहुल द्रविड़ ने भारत के लिए कुल 164 मैक खेले। इस दौरान उनके बल्ले से 13288 रन आए। द्रविड़ ने 36 शतकीय पारियां खेली। इसके अलावा वनडे में उन्होंने 344 मैचों में 10888 रन बनाए। इस प्रारूप में उनके नाम 12 शतकीय पारियां है। इस तरह से टीम इंडिया के लिए द्रविड़ ने धमाकेदार प्रदर्शन किया।












Click it and Unblock the Notifications