IND vs NZ: शुभमन गिल की पारी को अविश्वसनीय कहा जाएगा, पूर्व भारतीय दिग्गज की प्रतिक्रिया

भारतीय टीम ने पहले एकदिवसीय मैच में न्यूजीलैंड को पराजित करते हुए तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली, गिल ने दोहरा शतक जड़ा।

Gill

IND vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने सकारात्मक शुरुआत की है। पहले वनडे में टीम इंडिया ने 12 रनों से जीत दर्ज करते हुए 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम की जीत में शुभमन गिल का दोहरा शतक काफी अहम माना जाएगा। इस जीत का क्रेडिट गिल के रनों को मिलना चाहिए। उनकी दोहरे शतक को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर भी काफी प्रभावित नजर आए और उन्होंने एक बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

गिल की पारी अविश्वसनीय

गिल की पारी अविश्वसनीय

सुनील गावस्कर ने गिल की पारी को अविश्वसनीय करार दिया और उनकी मानसिकता की जमकर तारीफ की। इंडिया टुडे से बात करते हुए गावस्कर ने कहा कि यह एक अविश्वसनीय पारी थी और ऐसा लग रहा था कि एक युवा खिलाड़ी 35 साल की उम्र का सिर अपने धड़ से लगाकर खेल रहा है। जिस तरह से उन्होंने अपने पारी को गति प्रदान की ओर गेंदबाजों पर प्रहार किए, उनकी तारीफ होनी चाहिए। जिस तरह से शतक के बाद उन्होंने टॉप गियर के साथ बैटिंग की, वह देखना बहुत शानदार था। उनकी इस पारी से आने वाले भविष्य और वनडे वर्ल्ड कप को लेकर चर्चा जरूर होगी।

संकट से टीम को गिल ने निकाला

संकट से टीम को गिल ने निकाला

गौरतलब है कि गिल और रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद भारतीय टीम ने कुछ विकेट गंवाए और टीम संकट की स्थिति में नजर आ रही थी। इस दौरान गिल पर टिके रहे और उन्होंने लगातार नेचुरल गेम खेलते हुए रन बनाएं। शतक के बाद भी उनका धैर्य नहीं डगमगाया और वह वनडे में पहला दोहरा शतक जड़ने में सफल रहे। अपनी पारी में वह 208 रन बनाकर आउट हुए और टीम इंडिया ने 349 रन बनाए।

अंत में भारत को मिली मुश्किल जीत

अंत में भारत को मिली मुश्किल जीत

जवाब में खेलते हुए न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत रही और टीम के 6 विकेट मात्र 131 रन पर आउट हो गए लेकिन इसके बाद एक बड़ा धमाका देखने को मिला। माइकल ब्रेसवेल और मिचेल सैंटनर ने धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए बड़ी शतकीय साझेदारी की। दोनों मिलकर टीम को जीत के करीब ले गए, फिफ्टी जड़कर सैंटनर आउट हो गए लेकिन ब्रेसवेल 57 गेंदों में शतक जड़कर खेलते रहे और मुकाबला अंतिम ओवर तक चला गया। अंतिम ओवर में न्यूजीलैंड के पास जीतने का मौका था लेकिन उनके 9 विकेट गिर चुके थे और शार्दुल ठाकुर ने ब्रेसवेल को आउट कर टीम को जीत दिलाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+