अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधा टीम इंडिया का ये युवा स्पिनर, गोवा में की डेस्टिनेशन वेडिंग
नई दिल्ली, मार्च 09। टीम इंडिया के युवा लेग स्पिनर राहुल चाहर शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ गई हैं। राहुल चाहर ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की है। आपको बता दें कि राहुल ने गर्लफ्रेंड ईशानी के साथ 2019 में सगाई की थी। 2022 आईपीएल के सीजन से पहले राहुल ने ईशानी से शादी कर ली है। राहुल टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर के भाई हैं।

12 मार्च को आगरा में रिसेप्शन संभव
आपको बता दें कि इससे पहले सोशल मीडिया पर राहुल चाहर की हल्दी की तस्वीरें सामने आई थी। तस्वीरों में उनके भाई दीपक नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि राहुल चाहर और ईशानी का 12 मार्च को रिसेप्शन होगा। बताया जा रहा है कि रिसेप्शन राहुल के होम टाउन आगरा में हो सकता है। आपको बता दें कि राहुल का परिवार पहले ही डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए गोवा पहुंच गया था।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं राहुल
आपको बता दें कि राहुल चाहर की मंगेतर ईशानी एक फैशन डिजाइनर हैं और बेंगलुरु में रहती हैं। दिसंबर 2019 में दोनों की सगाई हुई थी। सगाई के बाद से राहुल ने कई बार सोशल मीडिया पर ईशानी के साथ की फोटोज खूब शेयर की हैं। 14 फरवरी 2022 को राहुल ने वैलेंटाइन डे के मौके पर ईशानी के साथ एक इंटिमेट फोटो शेयर की थी, जिसमें राहुल ने ईशानी को किस किया था।

राहुल का क्रिकेट करियर
22 साल के राहुल चाहर अभी टीम इंडिया के ज्यादा मैच नहीं खेले हैं। उन्होंने अभी तक 6टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7 विकेट लिए हैं। राहुल का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 2021 में श्रीलंका के खिलाफ हुआ था। उन्होंने 1 वनडे मैच भी खेला है। इसके अलावा राहुल चाहर आईपीएल के 42 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 43 विकेट लिए हैं। राहुल ने 2017 में पुणे सुपरजॉयंट्स के साथ आईपीएल डेब्यू किया था। इसके मुंबई इंडियंस ने उन्हें 1.9 करोड़ रुपए में अपने जोड़ा था और तब से वो मुंबई के साथ ही थे, लेकिन इस साल राहुल चाहर किंग्स इलेवन पंजाब से खेलेंगे। पंजाब ने उन्हें 5.25 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications