Virat Kohli को पत्रकार ने ट्रोल किया तो पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दिया जवाब, कहा तुम लोग बड़े हो जाओ यार

विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ जब शतक जड़ा था, उस समय पाकिस्तान के एक पत्रकार ने ट्रोल करने वाली भाषा में ट्वीट किया था।

Virat Kohli

Virat Kohli: विराट कोहली इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने दो शतक जमाए थे। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में कोहली ने नाबाद शतक जमाया था। जब कोहली के बल्ले से रन नहीं आ रहे थे, तब उनकी आलोचना की जाती थी और अब वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं तब भी ट्रोल करने वाले पीछे नहीं है। ऐसा ही एक और घटनाक्रम हुआ है जिसमें पाकिस्तान के एक पत्रकार ने विराट कोहली को ट्रोल किया और उनके ही देश का खिलाड़ी कोहली के समर्थन में उतर आया।

विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में सबसे शतक जड़ा था। तब पाकिस्तान के फरीद खान नामक पत्रकार ने ट्विटर पर लिखा था कि विराट कोहली उस समय बेस्ट होते हैं जब कोई दबाव नहीं नहीं होता और सीरीज मुश्किल स्थिति में नहीं होती है। इस तरह के मुकाबलों में फॉर्म और आत्मविश्वास हासिल करने में कोई बुराई नहीं है। ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत में आएगी तब टीम इंडिया को टेस्ट क्रिकेट में भी बेहतर करना पड़ेगा।

जैसे ही ट्वीट को पाकिस्तान के बल्लेबाज शोएब मकसूद ने देखा तो वह रिप्लाई करने से खुद को नहीं रोक पाए। उन्होंने लिखा कि क्या आप आश्वस्त हो कि कोहली सिर्फ बिना दबाव वाले मैचों में ही बेस्ट होते हैं। खुद की समझ ऊपर उठाओ यार। उन्होंने इस पत्रकार की बात को पूरी तरह से गलत बताया।

गौरतलब है कि विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ अंतिम एकदिवसीय मैच में 166 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसके बाद कोहली के फैन्स की ख़ुशी देखने लायक थी लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनका मकसद सिर्फ ट्रोल करना होता है। विराट कोहली ने पिछले पांच एकदिवसीय मैचों में तीन बार शतक जमाए हैं। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए पहले वनडे मुकाबले में विराट कोहली का बल्ला नहीं चल पाया था। इस मैच में शुभमन गिल के बल्ले से दोहरा शतक देखने को मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+