World Cup 2023: खाने में अभी भी टॉप पर है पाकिस्तान की टीम, मेन्यू में बिरयानी नहीं होने पर कैंसिल किया डिनर
ICC World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बाबर आजम की टीम लगातार टूर्नामेंट से दूर होती जा रही है। वर्तमान में पाक टीम दयनीय स्थिति से गुजर रही है, उसके बाद भी उनकी हेकड़ी कम नहीं हो रही है, रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश से मैच के लिए कोलकाता पहुंची पाकिस्तान टीम ने होटल के मेन्यू में बिरयानी नहीं होने पर डिनर से इनकार कर दिया।
पाकिस्तान की टीम 31 अक्टूबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में करो या मरो के मैच में बांग्लादेश से भिड़ने के लिए तैयार है। उनके महत्वपूर्ण खेल से पहले, ऐसी खबरें हैं कि बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम ने उस होटल में रात का खाना खाने से इनकार कर दिया, जिसमें वे रह रहे हैं। इसके साथ ही फूड ऐप के माध्यम से कोलकाता की फेमस बिरयानी और अन्य व्यंजनों का विकल्प चुना।

स्पोर्ट्सतक (Sportstak ) ने बताया कि बिरयानी के साथ उन्होंने जोमैटो के माध्यम से कोलकाता के प्रसिद्ध रेस्तरां में से एक से चाप, फिरनी, कबाब और शाही टुकड़ा भी ऑर्डर किया। इसके अलावा उन्होंने 28 अक्टूबर को कोलकाता पहुंचने के बाद प्रसिद्ध मिठाइयों का भी आनंद लिया।
इससे पहले जब टीम भारत यात्रा के दौरान हैदराबाद पहुंची, तो उन्होंने हैदराबादी बिरयानी का जमकर आनंद लिया, जो शहर में चर्चा का विषय बन गई, क्योंकि कई खिलाड़ियों ने भोजन की प्रशंसा करने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किए थे। इस विश्व कप में प्रदर्शन की बात करें तो पाकिस्तान अंक तालिका में छठे स्थान पर है।
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का 31वां मैच आज, 31 अक्टूबर को पाकिस्तान (PAK) और बांग्लादेश (BAN) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत दोपहर 2 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगी। पाकिस्तान अपने पिछले चार मैच हार चुका है, जबकि बांग्लादेश लगातार पांच मैच में मिली हार के बाद जीत की उम्मीद के साथ मैदान पर उतर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications