Pakistan Semi-Final Scenario: क्या सभी तीन मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा पाकिस्तान? दुविधा में फंसे फैंस
ICC ODI World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बाबर आजम की टीम लगातार टूर्नामेंट से दूर होती जा रही है। 1992 के चैंपियन अच्छी शुरुआत के बावजूद निरंतरता के लिए संघर्ष कर रहे हैं और वर्तमान कि स्थिति के साथ टूर्नामेंट में उनका भविष्य अनिश्चित बना हुआ है, जोकि टीम और फैंस के लिए चिंता का एक गंभीर विषय है।
पाकिस्तान ने हैदराबाद में नीदरलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच जीता था। हालांकि, जैसे ही वे मेजबान भारत का सामना करने के लिए अहमदाबाद की ओर बढ़े तो वक्त और हालात बदल गए और यहां से पासा पलटना शुरू हो गया। अब स्थिति ये है कि सेमीफाइल में पहुंचने के अलावा पाकिस्तान लौटने और फैंस का सामना करने के लिए उन्हें अगले सभी मैच में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

भारत के खिलाफ खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन के कारण पाकिस्तान की सात विकेट से हार हुई और इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी। अपनी स्थिति और खराब करने के लिए पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ एक और हार खाते में जोड़ ली। इसके बाद पाकिस्तान को चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक विकेट से हार का सामना करना पड़ा। उनके लिए एकमात्र अच्छी बात यह है कि लगातार चार हार (वर्तमान में -0.387) के बावजूद उनके नेट रन रेट में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
पाकिस्तान के पास तीन मैच शेष रहते हुए भी सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है, लेकिन इतने से काम नहीं चलेगा, बल्कि उन्हें अन्य टीमों की ओर देखना होगा और कुछ मदद की आवश्यकता होगी। पाकिस्तान का अगला मुकाबला कोलकाता में बांग्लादेश से है, और उसके बाद न्यूजीलैंड और इंग्लैंड से है।
टूर्नामेंट में भारत और दक्षिण अफ्रीका शानदार फॉर्म में हैं। सेमीफाइनल की ओर इन दोनों टीमों ने एक-एक कदम बढ़ा दिया है, जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर फिलहाल न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया का कब्जा है। इस बीच श्रीलंका, पाकिस्तान के समान चार अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।
पाकिस्तान को जीतने होंगे अगले तीन मैच
पाकिस्तान के पास फिलहाल, सेमीफाइनल में जगह बनाने का सबसे अच्छा मौका तभी है जब वे अपने अगले तीन मैच जीतें। इससे उनके अंकों की संख्या 10 हो जाएगी, यानी वे न्यूजीलैंड को हरा देंगे, जो इस समय टॉप तीन में है। हालांकि, पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और न्यूजीलैंड का सामना करने वाली टीमों से भी मदद की जरूरत होगी।
यदि ऑस्ट्रेलिया अपने बाकी तीनों मैच हार जाता है, जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मैच भी शामिल है, तो उसके आठ अंक हो जाएंगे, जिससे पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। यदि विश्व कप 2023 में श्रीलंका अपने शेष चार मैचों में से तीन मैच हार जाता है तो भी यही स्थिति बनी रहेगी।
यदि पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया अपने सभी मैच जीत जाते हैं, तो इससे न्यूजीलैंड को तीन हार का सामना करना पड़ सकता है- क्योंकि पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया दोनों को अभी उनका सामना करना बाकी है। इस बीच यदि पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया अपने शेष मैच बड़े अंतर से जीतते हैं, जबकि न्यूजीलैंड और श्रीलंका शेष सभी मैच हार जाते हैं, तो वे कीवी और श्रीलंकाई टीम को हराकर तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त कर सकते हैं।
पाकिस्तान ने अपने तीन मैचों में से दो जीते तब क्या होगा?
इससे सेमीफाइनल में पहुंचने की उनकी संभावना और भी मुश्किल हो जाती है, लेकिन अगर पाकिस्तान अपने बचे हुए चार मैचों में से दो मैच जीत लेता है तब भी वह काफी हद तक दावेदार होगा। इस परिदृश्य में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में से किसी एक को अपने शेष तीन मैच हारने होंगे, जबकि श्रीलंका को अपने आगामी चार मैचों में से दो मैच हारने होंगे। यदि ऐसा होता है, तो नेट रन रेट तय करेगा कि कौन आगे बढ़ेगा।
पाकिस्तान को भी अपनी दो जीत बड़े अंतर से जीतनी होंगी और यह सुनिश्चित करना होगा कि वे कम अंतर से हारें क्योंकि उनसे ऊपर की तीन टीमों का नेट रन रेट अधिक है, और यदि पाकिस्तान ने अपने तीन मैचों में से एक जीता तो वे टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications