पहले T20I मैच से हुए बाहर.. अब कोरोना की चपेट में आया ये खिलाड़ी, मुश्किल में टीम

इंग्लैंड की टीम इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच 7 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज में अब तक 5 मुकाबले खेले जा चुके हैं।

नई दिल्ली, 29 सितंबर: इंग्लैंड की टीम इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच 7 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज में अब तक 5 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से पाकिस्तान ने 3 जबकि इंग्लैंड ने 2 में जीत हासिल की है। 5वें टी20 से पहले पाकिस्तान के लिए बुरी खबर सामने आई थी। तेज गेंदबाज नसीम शाह वायरल संक्रमण के कारण मैच से बाहर हो गए थे। इसके बाद अब पाक टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। नसीम शाह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में वह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Recommended Video

    Pak vs ENG: Pakistan की फिर टूटी उम्मीद, Naseem Shah हुए सीरीज से बाहर | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    शाह की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

    शाह की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

    शाह को निमोनिया से पीड़ित होने के बाद गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि तेज गेंदबाज काफी बेहतर महसूस कर रहे था। पीसीबी ने एक बयान में कहा, "शाह टीम होटल में वापस आ गए हैं जहां वह सभी COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन करेंगे।" इंग्लैंड सीरीज के बाद पाकिस्तानी टीम त्रिकोणीय टी20 मैचों की सीरीज के लिए अगले सोमवार को न्यूजीलैंड रवाना होगी। बांग्लादेश भी इस सीरीज का हिस्सा होगा। हालांकि पीसीबी ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि तेज गेंदबाजी न्यूजीलैंड जाएंगे या नहीं।

    सीरीज में खेला 1 ही मैच

    सीरीज में खेला 1 ही मैच

    शाह ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 1 टी20 खेला था। नेशनल स्टेडियम, कराची में खेले गए इस पहले टी20 में शाह ने 4 ओवर में 41 रन खर्च किए और और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था। इंग्लैंड ने इस मैच को 6 विकेट से जीता था। सीने में संक्रमण और बुखार के बाद मंगलवार देर रात नसीम को लाहौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीरीज का छठा मुकाबला 30 सितंबर को और 7वां मुकाबल 2 अक्टूबर को गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा।

    एशिया कप में शानदार प्रदर्शन

    एशिया कप में शानदार प्रदर्शन

    टी20 विश्वकप 2022 से पहले सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। भारत जहां दक्षिण अफ्रीका से टी20 सीरीज खेलने जा रहा है तो वहीं पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज चल रही है। पाक के दिग्गज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी पहले ही चोट से जूझ रहे हैं। वह इंग्लैंड में रिहैब हो रहे हैं। एशिया कप में नसीम में अफरीदी की कमी नहीं खलने दी थी। उन्होंने टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी की थी। इंग्लैंड सीरीज से शाह का बाहर होना पाकिस्तान के लिए चिंता की बात है। इंग्लैंड ने सीरीज का पहला मैच 6 विकेट से तो तीसरा 63 रन से जीता था। वहीं पाकिस्तान ने दूसरा टी20 10 विकेट से, चौथा 3 रन से और पांचवा 6 रन से जीता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+