'सरफराज अहमद को अम्पायर ने जानबूझकर आउट देकर शतक से रोका,' ट्विटर पर फैन्स ने लगाई क्लास

सरफराज अहमद लगातार दूसरे टेस्ट मैच में बेहतरीन बैटिंग का प्रदर्शन किया। इस बार उनके बल्ले से शतक आने की उम्मीद की जा रही थी।

Sarfaraz Ahmed

PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट के अंतिम दिन खेल समाप्ति की घोषणा पर अम्पायरिंग सवालों के घेरे में रही थी। अलीम डार को फैन्स ने ट्रोल कर दिया था। उनका कहना था कि मैच पूरा होने की स्थिति में कीवी टीम जीत जाती। अब कराची टेस्ट के दूसरे दिन एक बार फिर से अम्पायरिंग पर सवाल उठे हैं। पाकिस्तान के बल्लेबाज सरफराज अहमद को स्टंपिंग आउट दिया गया था। इसके बाद इसका वीडियो और फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

यह सब पाकिस्तान की पहली पारी के 100वें ओवर में देखने को मिला। टॉम ब्लंडेल ने क्रीज पर जमे हुए सरफराज अहमद को स्टंपिंग कर दिया। जोरदार अपील होने पर तीसरे अम्पायर अहसान राजा के पास मामले को भेजा गया। इसके बाद राजा ने उनको आउट दिया। सरफराज 78 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। गेंदबाज डैरिल मिचेल की गेंद लेग स्टंप से बाहर थी और कीपर के पास गई। इसके बाद सरफराज का पाँव थोड़ा ऊपर-नीचे हुआ तब कीपर ब्लंडेल ने गिल्लियां उड़ा दी। आउट होने के बाद रिप्ले में ऐसा लग रहा था कि बल्लेबाज का पाँव जमीन को टच कर रहा है।

इस विवादास्पद निर्णय के बाद पाकिस्तान के फैन्स ट्विटर पर आ गए और टीवी अम्पायर की जमकर आलोचना की। सरफराज अहमद को बेनिफिट ऑफ़ द डाउट नहीं मिलने के कारण पाकिस्तान के फैन्स काफी ज्यादा भड़क गए और अम्पायर को जमकर कोसा। फैन्स ने अहसान राजा को ट्विटर पर ट्रोल किया और उनकी अम्पायरिंग को खराब माना। यह भी कहा कि सामने सब कुछ देखते हुए भी ऐसा निर्णय क्यों दिया। इस फैसले का एक वीडियो पीसीबी ने अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट करते हुए फैन्स की राय मांगी कि क्या निर्णय सही था?

किसी यूजर ने कहा कि एक बड़ी गलती अम्पायर ने की है। सरफराज का पाँव क्रीज के अंदर होने के बाद भी उनको आउट दिया गया। यह कोई अच्छी अम्पायरिंग नहीं है। जब भी अम्पायर के मन में संदेह होता है, तो निर्णय बल्लेबाज के पक्ष में जाता है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि कहां से दिखा कि सरफराज अहमद आउट है।

कराची में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट पर 407 रनों का स्कोर हासिल कर लिया था। साऊद शकील ने अच्छी बैटिंग करते हुए 124 रनों की नाबाद पारी खेली। अब भी कीवी टीम मेजबान टीम से 42 रन आगे हैं। यह मैच भी ड्रॉ की तरफ ही बढ़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+