World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे केन विलियमसन? हेल्थ को लेकर कही ये बात

ODI World Cup 2023: आईपीएल 2023 के दौरान चोटिल हुए न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन धीरे-धीरे चोट से उबर रहे हैं। पूरी उम्मीद है कि विलियमसन आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup 2023) से पहले ठीक हो जाएंगे, क्योंकि उन्होंने 50 ओवरों के विश्व कप अभियान में हिस्सा लेने से इनकार नहीं किया है।

केन विलियमसन ने कहा है कि वह सप्ताह-दर-सप्ताह के आधार पर दाहिने घुटने की चोट से उबर रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटन्स के लिए फील्डिंग करते समय टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज को चोट का सामना करना पड़ा और अप्रैल की शुरुआत में उनकी सर्जरी हुई।

kane williamson

विलियमसन ने सोमवार को ईएसपीएनक्रिकइंफो से बातचीत में कहा कि, 'फिलहाल मैं इसे सप्ताह-दर-सप्ताह बनाए रखने की कोशिश कर रहा हूं। मुझे पहले इतनी लंबी चोट नहीं लगी थी, लेकिन जिन अन्य लोगों को चोट लगी है, उनसे बात करने पर पता चला कि जर्नी थोड़ा लंबी है, इसलिए यदि आप देखें तो यह शायद थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है।'

उन्होंने कहा कि, एक समय में एक सप्ताह के बारें में सोच रहा हूं। छोटे-छोटे कदम बढ़ाते हुए चलना अच्छा है, लेकिन यह भी जानता हूं कि जर्नी पूरी तरह से आसान नहीं होगी और आपको रास्ते में कुछ मुश्किलें आएंगी। जिससे आपको निपटना होगा।'

उन्होंने आगे कहा कि, 'जिम वर्कआउट, फिजियो वर्क और रिहैब का मिक्स अच्छा है। इससे प्रशिक्षण ले रहे कुछ अन्य लोगों के साथ थोड़ा समय बिताने का भी मौका मिल रहा है। निश्चित रूप से नेट्स पर वापस आने के लिए बहुत उत्सुक हूं।'


ये भी पढ़ें- WI vs NED: निकोलस पूरन ने वर्ल्ड कप में जड़ा दूसरा शतक, नीदरलैंड के खिलाफ बल्ले से मचाया बवाल

32 वर्षीय ने वनडे मैच में 6,554 रन बनाए हैं और दोनों छोटे फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के कप्तान हैं, विलियमसन ने कहा कि वह जो भी प्रैक्टिस कर रहे थे वह इस समय 'प्राथमिक' था और वह नेट्स में वापस आने के लिए उत्सुक हैं। फिलहाल, केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड के 50 ओवरों के विश्व कप अभियान में हिस्सा लेने से इनकार नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+