WI vs NED: निकोलस पूरन ने वर्ल्ड कप में जड़ा दूसरा शतक, नीदरलैंड के खिलाफ बल्ले से मचाया बवाल
ICC World Cup Qualifiers 2023: आईसीसी विश्व कप 2023 क्वालीफायर में वेस्टइंडीज का सामना नीदरलैंड से हो रहा है। नीदरलैंड ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज के खिलाफ गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है।
पूरन ने विस्फोटक पारी खेलते हुए अपना तीसरा वनडे शतक और मौजूदा आईसीसी क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर 2023 में दूसरा शतक जड़ दिया है।
बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 18वें मैच में नीदरलैंड की गेंदबाजी लाइन-अप को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया और सिर्फ 63 गेंदों पर शतक जड़ दिया। वेस्टइंडीज ने पूरन की आतिशी पारी के दम पर 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 374 रन बना दिए हैं। पूरन ने 160 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 9 चौके और 6 छक्के लगए।

वेस्टइंडीज की तीसरा विकेट गिरने के बाद पूरन ने टीम की कमाल संभाली और आखिरी तक बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन किया।। उन्होंने 64 गेंदों में नाबाद 104 रन की पारी खेली। पूरन की नाबाद पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने नीदरलैंड के सामने 375 रनों का लक्ष्य रखा है।
विश्व कप 2023 क्वालीफायर में निकोलस पूरन का अब तक का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ 28 गेंदों पर 43 रन बनाए। इसके बाद नेपाल के खिलाफ दूसरे मैच में शानादर 115 रनों की पारी खेली। तीसरे मैच में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 34 रनों की पारी खेली। इसके बाद एक बार फिर विस्फोटक बल्लेबाज ने वनडे फॉर्मेट में अपने प्रदर्शन से सभी के हैरान कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications