NZ vs SL: न्यूजीलैंड को श्रीलंका ने 140 रनों से हराया, DHONI के चेले ने गेंद से बरपाया कहर
NZ vs SL, 3rd ODI: 11 जनवरी को ऑकलैंड में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेले गए तीसरे वनडे में श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन किया। इस मैच में श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 290 रन बनाए, और फिर उसके गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को पूरी तरह से नाकाम कर दिया। खासतौर पर टीम के तेज गेंदूबाजों ने अपना दमखम दिखाया और न्यूजीलैंड को वापसी करने का मौका नहीं दिया।
श्रीलंकाई गेंदबाजों का कहर (NZ vs SL, 3rd ODI)
असिथा फर्नांडो, इशान मलिंगा और महीश तीक्षणा की घातक गेंदबाजी ने कीवी टीम को महज 150 रन पर ढेर कर दिया, जिससे श्रीलंका ने 140 रनों से शानदार जीत हासिल की। महीश तीक्षणा महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आईपीएल के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। चेन्नई के लिए भी कई मुश्किल समय से महीश तीक्षणा ने विकेट चटकाने का काम किया है।

मैच का सीरीज पर नहीं पड़ेगा फर्क
हालांकि, इस मैच का सीरीज पर कोई असर नहीं पड़ा, क्योंकि न्यूजीलैंड ने पहले दो मैच जीतकर सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था। श्रीलंका की यह जीत सीरीज की हार के बावजूद टीम के लिए एक प्रेरणा साबित हो सकती है, खासकर गेंदबाजी के प्रदर्शन से टीम का मनोबल जरूर बढ़ेगा। वनडे क्रिकेट में श्रीलंका का प्रदर्शन लंबे समय से उम्मीद के अनुसार नहीं रहा है।
न्यूजीलैंड ने जीती सीरीज
श्रीलंका ने ऑलराउंडर प्रदर्शन किया, जिसमें पथुम निसांका, कुसल मेंडिस और जेनिथ लियानागे ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया, जबकि असिथा फर्नांडो और ईशान मलिंगा ने कीवी लाइन-अप को गेंद से हिलाकर रख दिया। न्यूजीलैंड के लिए, केवल मार्क चैपमैन ने ही 81 रनों की पारी खेली। हालांकि, न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: विल यंग, रचिन रविंद्र, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विलियम ओरोर्के।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंडु मेंडिस, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, चामिंडु विक्रमसिंघे, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो।












Click it and Unblock the Notifications