जब Shubman Gill की दीवानी हुईं युजवेंद्र चहल की मिस्ट्री गर्ल? पाने के लिए लिया जादू-टोना का सहारा!

RJ Mahvash On Shubman Gill: हाल ही में भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा अपनी शादी के बारे में चल रही अफवाहों के कारण लोगों के बीच चर्चाओं में बने हुए हैं। मीडिया में उनके रिश्ते के बारे में चर्चा होने के साथ कई लोग इन सभी अटकलों के बीच इस जोड़े के भविष्य की चिंता कर रहे हैं। इस बीच युजवेंद्र चहल का नाम एक आरजे के साथ भी जोड़ा जा रहा है।

आरजे महवश के साथ नजर आए चहल (RJ Mahvash On Shubman Gill)

युज़ी को हाल ही में आरजे महवश के साथ देखा गया, जिससे लोगों में यह जिज्ञासा पैदा हो गई कि आखिर इन दोनों में क्या रिश्ता हो सकता है? दोनों को साथ में दिखाने वाली तस्वीरें और क्लिप तेज़ी से वायरल हो रही हैं, जिससे कुछ लोगों ने अनुमान लगाया है कि वह आरजे महवश के साथ रिश्ते में है। हालांकि, बाद में आरजे महवश ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए इसे अफवाह करार दे दिया था।

RJ Mahvash 1

आरजे महवश ने तोड़ी चुप्पी

आरजे महवश ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अफवाहों का खंडन करते हुए लिखा कि कुछ आर्टिकल्स और अटकलें इंटरनेट पर फैल रही हैं। ये बेबुनियाद अफवाहें देखना मजेदार है। क्या अगर आप किसी को विपरीत लिंग के साथ देखते हैं, तो इसका मतलब है कि आप उन्हें डेट कर रहे हैं? क्या यह 2025 है? और अगर हां, तो आप कितने लोगों को डेट कर रहे हैं? पिछले दो-तीन दिनों से मैंने धैर्य बनाए रखा, लेकिन अब मैं किसी पीआर टीम को अपने नाम का दुरुपयोग नहीं करने दूंगी। जो लोग मुश्किल में हैं, उन्हें उनके परिवार और दोस्तों के साथ शांति से रहने दें।

शुभमन गिल के साथ शेयर किया था वीडियो

युजवेंद्र चहल से पहले महवाश ने शुभमन गिल के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में महवाश ने शुभमन गिल के साथ अपनी मुलाकात और उनसे जुड़ी खास बात को शेयर किया था। महवाश की वीडियो शेयर करने की आदत उनके फॉलोअर्स के बीच हमेशा चर्चा का विषय बनती है।

गिल को पाने के लिए लिया जादू-टोना का सहारा!

वर्ल्ड कप 2023 के दौरान महवाश ने शुभमन गिल से मुलाकात की थी और इसके बाद उन्होंने एक मजेदार और फनी वीडियो बनाया था। वीडियो में उन्होंने बाबा की फुटेज एडिट की थी, जिसमें वह एकतरफा प्यार पाने की तरकीबें बता रहे थे। महवाश ने उस वीडियो में बाबा की बातों को फॉलो करते हुए खुद को दिखाया और कैप्शन में लिखा था, "शुभमन गिल से मिलने के बाद मैं...। फैंस ने उनके इस वीडियो को खासा पसंद किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+