सिर्फ 5वें टेस्ट में कॉन्वे ने वो कर दिखाया, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कोई बल्लेबाज नहीं कर सका

नई दिल्लीः न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे का शानदार इंटरनेशनल करियर जारी है क्योंकि उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन नाबाद 99 रन बना लिए हैं। बहुत छोटे इंटनरेशनल करियर में ही कॉन्वे बहुत बड़े बल्लेबाज की तरह रन बनाते चले जा रहे हैं। अपने एक और टेस्ट शतक की ओर बढ़ रहे कॉन्वे ने इस साल पहला इंटरनेशनल शतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज किया था। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में भी सैकड़ा जड़ा था लेकिन कीवी टीम हार गई थी।

कॉन्वे की निरंतरता ने एक बेमिसाल रिकॉर्ड बनाया

कॉन्वे की निरंतरता ने एक बेमिसाल रिकॉर्ड बनाया

ऐसा लगता है न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट में उसी हार का बदला चुकाने की नियत से खेलने उतरा है क्योंकि उन्होंने दूसरे टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेश बॉलरों की बुरी तरह धुनाई कर दी है। दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने 1 विकेट के नुकसान पर 90 ओवर में 349 रन ठोक दिए थे।

कप्तान टॉम लॉथम ने जहां शतक लगाया तो वहीं ओपनर विल यंग ने भी अर्धशतक जड़ा। लॉथम 278 गेंदों पर 186 और कॉन्वे 148 गेंदों पर 99 रन बनाकर नाबाद हैं। कॉन्वे की निरंतरता ने एक बेमिसाल रिकॉर्ड भी उनके नाम कर दिया है। वे टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने अपने शुरुआत पांच टेस्ट मैचों की पहली पारी में 50 प्लस का स्कोर बनाया है।

हर टेस्ट में कमाल करते कॉन्वे-

हर टेस्ट में कमाल करते कॉन्वे-

कॉन्वे ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले साल दो मैचों की टेस्ट सीरीज में डेब्यू किया था और लॉर्डस में खेले अपने पहले ही टेस्ट मैच के दौरान दोहरा शतक लगा दिया था। इसके बाद उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच के दौरान 80 रन बना दिए थे।

कॉन्वे ने इसके बाद 54 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली जो वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में आई थी। उन्होंने पिछले हफ्ते बांग्लादेश के खिलाफ माउंट माउंगनी की पहली पारी में 122 रनों की पारी खेली थी। अब ने 99 रनों पर नाबाद हैं।

सोने के लिए नींद की गोली खानी पड़ेगी- कॉन्वे

सोने के लिए नींद की गोली खानी पड़ेगी- कॉन्वे

कॉन्वे ने मैच के बाद स्पॉर्क स्पोर्ट से बातचीत करते हुए कहा है कि वे नर्वस महसूस कर रहे हैं क्योंकि शतक से केवल 1 ही रन की दूरी है और शायद उनको सोने के लिए नींद की गोली खानी पड़े।

कॉन्वे ने दूसरे टेस्ट मैच में कीवी टीम की शानदार शुरूआत का क्रेडिट ओपनिंग जोड़ी को दिया है। वे कहते हैं, "आज का दिन खास था, खासकर टॉस हारने के बाद ये शानदार शुरुआत है। जिस तरह से टॉम लॉथम और विल यंग ने काम किया वह स्पेशल था और टॉम तो पूरे दिन जबरदस्त थे। मैं उनके साथ बल्लेबाजी करके खुश हूं। यह एक अच्छा दिन था।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+