नीलामी में मिले 10.75 करोड़ तो पिज्जा पार्टी कर मनाया जश्न, अगले दिन लगा बिजली का झटका
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के लिये खिलाड़ियों की नीलामी पूरी हो चुकी है और सभी फ्रैंचाइजियों के पास एक नई टीम तैयार हो गई है, जो इस बार खिताबी रेस में हिस्सा लेती हुई नजर आयेगी। आईपीएल 2022 में 10 टीमें खेलती हुई नजर आयेंगी जिसके लिये 600 खिलाड़ियों पर बोली लगाई और 204 प्लेयर्स को खरीदा गया। 250 खिलाड़ियों के स्लॉट वाले इस टूर्नामेंट में फिलहाल 234 खिलाड़ियों का नाम ही तय हो सका है। बेंगलुरु में दो दिन तक आयोजित किये गये आईपीएल ऑक्शन में जहां कई खिलाड़ियों की किस्मत बदली तो कुछ खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात हो गई।

मेगा ऑक्शन में जिन प्लेयर्स पर पैसों की बरसात हुई उसमें करीब 11 खिलाड़ी ऐसे रहे जिन्हें 10 करोड़ से ज्यादा की रकम मिली। वेस्टइंडीज के बायें हाथ के बल्लेबाज निकोलस पूरन भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 10.75 करोड़ रुपये देकर अपने खेमे में शामिल किया।
और पढ़ें: 'अगर IPL नीलामी में होते शाहीन तो मिलते 200 करोड़', पाक पत्रकार के बयान पर फैन्स ने कर दिया ट्रोल

खराब फॉर्म के बावजूद मिली बड़ी रकम
उल्लेखनीय है कि आईपीएल 2021 में निकोलस पूरन का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और भारत के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में भी शर्मनाक तरीके से ही खेलते नजर आये हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि उन्हें नीलामी के दौरान ज्यादा बड़ी रकम नहीं मिलेगी, लेकिन इसके बावजूद फ्रैंचाइजियों ने टी20 प्रारूप में इस खिलाड़ी के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए निवेश किया और 10.75 करोड़ की बोली लगाकर अपने खेमे से जोड़ा। आईपीएल 2022 की नीलामी में निकोलस पूरन 10.75 करोड़ की रकम पर बिकने वाले चौथे खिलाड़ी बने।

नीलामी में बड़ी रकम मिलने पर कर डाली पिज्जा पार्टी
आईपीएल ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से बड़ी रकम में बिकने के बाद निकोलस पूरन काफी खुश हुए और इतना बड़ा करार मिलने की खुशी में भारत दौरे पर आये अपने सभी कैरिबियाई साथियों के साथ पिज्जा पार्टी कर डाली। निकोलस पूरन ने यह पिज्जा पार्टी बायोबबल के अंदर की और 15 हजार रुपये की लागते के 15 पिज्जा ऑर्डर किये।
माइखेल से बात करते हुए स्थानीय मैनजेर ने बताया कि बायोबबल में बाहर का खाना वर्जित है इसी वजह से निकोलस पूरन ने होटल के शेफ से 15 पिज्जा बनाने का ऑर्डर दिया था। उल्लेखनीय है कि वेस्टइंडीज की टीम भारत के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिये ग्रेड 1 के बायोबबल में है, जहां पर हर चीज सैनेटाइज की जाती है।

पिज्जा पार्टी के बाद लगा बिजली का झटका
इस बीच खुलासा हुआ है कि पिज्जा पार्टी करने के अगले दिन निकोलस पूरन बिजली के झटके का शिकार हुए थे। उनके फोन का चार्जर काम नहीं कर रहा था, जिसके चलते उन्होंने दूसरा चार्जर मंगाया, जिसे उन तक लाने से पहले सैनिटाइज किया गया था। चार्जर सैनिटाइज होने के बाद पूरी तरह से सूखा नहीं था लेकिन निकोलस पूरन ने उसे सॉकेट में लगा दिया, जिसके चलते उन्हें बिजली का झटका लगा।
टीम मैनेजर ने बताया,'जब उन्होंने चार्जर को शॉकेट में लगाया तो उन्हें बिजली का झटका लगा जिससे वो हिल गये थे। सैनिटाइजर में एल्कोहल की मात्रा होती है और शायद चार्जर ठीक से सूखा नहीं था, जिसकी वजह से जब उसे लगाया गया तो चिंगारी निकली और उन्हें झटका लगा।'












Click it and Unblock the Notifications