'अगर IPL नीलामी में होते शाहीन तो मिलते 200 करोड़', पाक पत्रकार के बयान पर फैन्स ने कर दिया ट्रोल
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर और अमीर टी20 लीग आईपीएल के 15वें सीजन के लिये भले ही खिलाड़ियों की नीलामी पूरी हो गई है लेकिन इसका खुमार अब तक नहीं उतरा है। इस लीग की सबसे खास बात है कि दुनिया भर के खिलाड़ी इसमें खेलने की चाहत रखते हैं और ऑक्शन के होने से पहले ही संभावित खिलाड़ियों की बोली की भविष्यवाणी करते नजर आते हैं। इस बीच 12-13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित की गई नीलामी में 600 खिलाड़ियों पर बोली लगी, जिसमें ईशान किशन सबसे ज्यादा कीमत में बिकने वाले खिलाड़ी बनें। मुंबई इंडियंस की टीम ने 15.25 करोड़ देकर ईशान किशन को खरीदा तो वहीं पर दीपक चाहर को भी 14 करोड़ की कीमत मिली है।

और पढ़ें: PSL 2022: 4 साल बाद बेन कटिंग ने लिया सोहेल तनवीर से बदला, मिडिल फिंगर दिखाकर किया सेलिब्रेट

अगर आईपीएल नीलामी में होते शामिल तो 200 करोड़ की लगती बोली
आईपीएल की नीलामी के दौरान कई भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों पर भी पैसों की बरसात हुई है। इस बीच पाकिस्तान के पत्रकार इहतिस्म उल हक ने शाहीन शाह अफरीदी को लेकर ऐसा दावा किया है जिससे वो मजाक का पात्र बनकर रह गये हैं। सोशल मीडिया पर इस पत्रकार के बयान को लेकर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
दरअसल इस पाकिस्तानी पत्रकार ने दावा किया है कि टी20 विश्वकप 2021 में भारतीय टॉप ऑर्डर को धराशायी करने वाले शाहीन शाह अफरीदी अगर आईपीएल की नीलामी का हिस्सा बनते तो फ्रैंचाइजियां उन्हें खरीदने के लिये पैसा बहा देती और उनकी बोली 200 करोड़ तक चली जाती। पाकिस्तान पत्रकार का यह बयान फैन्स को पसंद नहीं आया और अब वो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं।

वर्ल्ड बैंक को देकर पहले लोन चुका लो
पाक पत्रकार के इस बयान पर एक फैन ने जबरदस्त फटकार लगाई है और कहा कि अगर ऐसा ही है तो शाहीन शाह अफरीदी को वर्ल्ड बैंक को देकर पहले अपने ऊपर चल रहे सभी कर्ज को चुका दो, ताकि पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति में सुधार हो जाये।

सस्ते नशे बंद करो भाई
वहीं एक अन्य फैन ने लिखा कि 200 करोड़ भारतीय रुपयों का मतलब है कि पाकिस्तान के 400 करोड़ रुपये, यानि 4 बिलियन पाकिस्तानी रुपये, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का सालाना बजट 7-8 बिलियन पाकिस्तानी रुपये होता है, मतलब कुछ भी बकवास कर लेना है..सस्ते नशे बंद करो भाई।












Click it and Unblock the Notifications