PAK vs NZ Final: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के फाइनल मैच में करोड़पति बनने का मौका? ये Dream11 टीम बनाएगी मालामाल
ट्राई सीरीज के फाइनल में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम महामुकाबले के लिए तैयार हैं। पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका पर रोमांचक जीत के बाद फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जबकि न्यूजीलैंड ने पहले ही दोनों टीमों को हराकर फाइनल में जगह बना ली। एक्शन से पहले ड्रीम-11 टीम पर एक नजर डालते हैं।
दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला 14 फरवरी शुक्रवार को कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 2:30 बजे (IST) से शुरू होगा। इस सीरीज ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी से पहले एक बेहतरीन तैयारी का काम किया है।

PAK vs NZ: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
वनडे अंतरराष्ट्रीय (ODI) में पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच 117 बार आमना-सामना हुआ है। पाकिस्तान ने 61 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि न्यूज़ीलैंड ने 52 मैच जीते हैं। एक मैच बराबरी पर समाप्त हुआ, और तीन मैच बिना किसी रिजल्ट के समाप्त हुए।
PAK vs NZ: संभावित प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान की अनुमानित प्लेइंग में बाबर आजम, फखर जमान, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), सलमान आगा, अबरार अहमद, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, तैयब ताहिर, मोहम्मद हसनैन और नसीम शाह शामिल हैं।
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग में डेवोन कॉनवे, विल यंग, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर (कप्तान), बेन सियर्स, मैट हेनरी और विलियम ओ'रुरके शामिल हैं।
PAK vs NZ: कराची की पिच रिपोर्ट
कराची के नेशनल स्टेडियम की पिच सपाट और उच्च स्कोर वाले खेलों के लिए अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में पाकिस्तान ने 353 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया था।
PAK vs NZ: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच की ड्रीम-11 टीम
विकेटकीपर: मोहम्मद रिजवान, डेवोन कॉनवे
बल्लेबाज: बाबर आजम, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, फखर जमान
ऑलराउंडर: आगा सलमान, मिशेल सेंटनर, माइकल ब्रेसवेल
गेंदबाज: शाहीन अफरीदी, मैट हेनरी
कप्तान: बाबर आजम
उपकप्तान: केन विलियमसन
पाकिस्तान टीम: फखर जमान, बाबर आज़म, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, अबरार अहमद, कामरान गुलाम, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, आकिफ जावेद, उस्मान खान।
न्यूजीलैंड टीम: विल यंग, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, बेन सियर्स, विलियम ओ'रुरके, रचिन रवींद्र, मार्क चैपमैन, नाथन स्मिथ, लॉकी फर्ग्यूसन।












Click it and Unblock the Notifications