PAK vs NZ: पाकिस्तान के नए स्टेडियम में लहूलुहान हुआ भारतीय मूल का खिलाड़ी, बाल-बाल बची जान; VIDEO
न्यूजीलैंड के युवा खिलाड़ी रचिन रविंद्र को पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान फील्डिंग करते समय गंभीर चोट लग गई। 25 वर्षीय खिलाड़ी को बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर पाकिस्तान के खुशदिल शाह का कैच लेने के प्रयास में चेहरे पर चोट लगी।
दरअसल, यह घटना उस वक्त ही है जब पाकिस्तान की पारी का 38वां ओवर चल रहा था, जब खुशदिल ने माइकल ब्रेसवेल की गेंद को बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर स्वीप किया, जहां रविंद्र कैच पकड़ने के लिए तैयार थे, लेकिन ऐसा लगा कि यह हादसा वहां मौजूद फ्लड लाइट्स की वजह से हुआ है।

लाइट्स के चलते रचिन को गेंद नहीं दिखी। वह कैच लेने के लिए अपनी पोजिशन पर तो लेकिन गेंद उन्हें नहीं दिखी और उनके माथे पर चोट लगी।
गेंद के लगते ही वह गिर पड़े और खून बहने लगा, तभी मेडिकल टीम मैदान में पहुंची और उन्हें मेडिकल सहायता के लिए मैदान से बाहर ले गई। जब उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया, तब उनका चेहरा तौलिए से ढका हुआ था। रचिंद्र के घायल होने से पूरा स्टेडियम सदमे में था।
इस बीच, ग्लेन फिलिप्स के पहले शतक और मिशेल सेंटनर के तीन विकेटों की बदौलत न्यूजीलैंड ने लाहौर में त्रिकोणीय श्रृंखला के पहले मैच में पाकिस्तान को 78 रनों से हरा दिया।
फिलिप्स ने 74 गेंदों पर सात छक्कों और छह चौकों की मदद से नाबाद 106 रन बनाए, जिससे मेहमान टीम ने 50 ओवरों में 330-6 का प्रभावशाली स्कोर खड़ा किया, जबकि सेंटनर के 3-41 की मदद से पाकिस्तान 47.5 ओवरों में 252 रन पर ढेर हो गया।
न्यूजीलैंड द्वारा पहले बल्लेबाजी करने के बाद डेरिल मिशेल (81) और केन विलियमसन (58) के अच्छे प्रदर्शन को फिलिप्स ने और आगे बढ़ाया। न्यूजीलैंड के इस ऑलराउंडर ने छठे विकेट के लिए ब्रेसवेल के साथ सिर्फ 47 गेंदों पर 54 रनों की तेज पारी खेली। ब्रेसवेल ने 23 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 31 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने आखिरी 10 ओवरों में 123 रन लुटाए, जिसमें अंतिम पांच ओवरों में 84 रन शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications