MI vs CSK : चेन्नई के खिलाफ मुंबई ने किए 3 बदलाव, इन दो युवाओं ने किया डेब्यू

मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग 2022 सीजन का 33वां मैच गुरुवार मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शुरू हुआ। चेन्नई ने टाॅस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी करने का न्ताैया दिया। चेन्नई ने अब तक 6 में से 5 मैच गंवाए हैं और 1 मैच जीता है। चेन्नई के लिए जीत की लय में लौटना चुनौती है। वहीं मुंबई सभी मैच हारी है। दोनों टीमों ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए हैं। मुंबई की ओर से दो युवाओं को डेब्यू करने का माैका मिला। वहीं चेन्नई ने भी 2 बदलाव किए हैं।
रोहित शर्मा ने कहा, ''पिच थोड़ी बदल गई है। टीमों ने पिछले 3-4 मैचों में पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत हासिल की है, इसलिए यह एक वरदान है। हमने तीन बदलाव किए हैं। मेरेडिथ मुंबई के लिए डेब्यू कर रहे हैं, ऋतिक शौकीन एक ऑफ स्पिनर हैं और डेब्यू कर रहे हैं। डेनियल सैम्स वापस आ गए हैं। पिच थोड़ी उछाल भरी है और हम जानते हैं कि मेरेडिथ तेज गेंदबाजी कर सकता है।
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड की इस फिल्म में दिखेंगे एस श्रीसंत, बोले- मैं गाना गाऊंगा और नाचूंगा
वहीं टाॅस जीतने पर रवींद्र जडेजा ने कहा, ''हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। विकेट थोड़ा नम लग रहा है और हम इसका फायदा उठाना चाहते हैं। शुरुआत में यह थोड़ा घूम सकता है और दूसरे हाफ में ओस आ सकती है। मोईन और जॉर्डन की जगह प्रिटोरियस और सेंटनर आए हैं।
ऐसी हैं दोनों टीमें-
टीमें:
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (c), ईशान किशन (w), देवल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, ऋतिक शौकीन, रिले मेरेडिथ, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह
चेन्नई सुपर किंग्स : रुतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा (C), एमएस धोनी (W), ड्वेन प्रिटोरियस, ड्वेन ब्रावो, मिशेल सेंटनर, महेश थीक्षाना, मुकेश चौधरी












Click it and Unblock the Notifications