बॉलीवुड की इस फिल्म में दिखेंगे एस श्रीसंत, बोले- मैं गाना गाऊंगा और नाचूंगा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत जल्द ही एक बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगे। वह बॉलीवुड फिल्म 'आइटम नंबर वन' में रोल निभाने के लिए तैयार हैं, जिसमें निर्देशक के रूप में पालूरन होंगे। श्रीसंत अपने रोल को लेकर काफी खुश हैं। वह फिल्म में हीरो होने के अलावा एक गाना भी गाएंगे। गाने की रिकाॅर्डिंग कोच्चि में शुरू हो चुकी है।
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : पूरी दिल्ली टीम का हुआ कोरोना टेस्ट, जानिए क्या रही रिपोर्ट

सिंगर के रूप में पहली बार आएंगे नजर
एस श्रीसंत ने पहले एक खिलाड़ी एक हसीना और झलक दिखला जा जैसे डांस रियलिटी शो का हिस्सा रह चुके हैं। लेकन किसी भी फिल्म में सिगंर के रूप में वह पहली बार नजर आएंगे। श्रीसंत ने निर्देशक और केरल के लोगों को उनका समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया। श्रीसंत ने यह भी कहा कि वह बाकी खिलाड़ियों की तुलना में काफी बेहतर कर सकते हैं, जिन्होंने अपनी रिटायरमेंट के बाद हीरो की भूमिका निभाई है।

बेहतर काम करने की है उम्मीद
श्रीसंत ने द प्रिंट से बात करते हुए कहा, "मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं और निर्देशक पालूरन और संगीत निर्देशक संजीव को धन्यवाद करता हूं। यह मेरा पहला हिंदी प्रोजेक्ट है जिसमें मैं एक गाना गाऊंगा और नाचूंगा। मैं आभारी हूं कि निर्देशकों के साथ-साथ केरल के सभी लोग मेरा समर्थन कर रहे हैं। मेरा परिवार फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ नहीं है। यह मेरा करियर नहीं है लेकिन मैं इस पेशे में अपना शत-प्रतिशत दूंगा। मेरा मानना है कि मैं उन खिलाड़ियों से बेहतर काम कर सकता हूं जो रिटायर होने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में आए हैं।''

काॅमेडी से भरपूर होगी फिल्म
फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए श्रीसंत ने कहा कि लोगों ने मुझे रियलिटी शो में डांस करते देखा है, लेकिन फिल्म एक दिलचस्प कहानी के साथ और कॉमेडी के भरपूर होगी। श्रीसंत ने कहा, "मैं फिल्म में एक अच्छा किरदार निभा रहा हूं। लोगों ने मुझे रियलिटी शो में डांस करते देखा है लेकिन यह डांस पर आधारित कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में अंत में सस्पेंस और शानदार क्लाइमेक्स है। मैंने अपनी तमिल फिल्म में भी कभी डांस नहीं किया है। यही कारण है कि मैं बहुत उत्साहित हूं। यह मेरे लिए एक दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण भूमिका है।"
मार्च 2022 में श्रीसंत ने घरेलू क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2022 में केरल राज्य टीम के लिए भी प्रदर्शन किया। इंटरव्यू के अंत में उन्होंने कहा कि वह कमेंट्री करेंगे, फ्रेंचाइजी लीग में खेलेंगे और फिल्मों में भी काम करेंगे। उन्होंने कहा, "मुझसे कमेंट्री के लिए भी संपर्क किया गया है। मैं बीच-बीच में ऐसा करता रहूंगा लेकिन मेरा ध्यान लीग मैच खेलने और ज्यादा से ज्यादा फिल्में करने पर होगा। मैं जो कुछ भी करता हूं उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं।"












Click it and Unblock the Notifications