IPL 2023: प्रैक्टिस सेशन में 'माही' को देखने उमड़ी भीड़, धोनी-धोनी...से गूंज उठा पूरा स्टेडियम, देखें VIDEO
आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है, 16वें एडिशन का पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) शुरू होने से पहले ही आईपीएल का खुमार फैंस पर छाने लगा है। IPL के 16वें सीजन का लाखों क्रिकेट प्रेमियों को बेसर्बी से इंतजार है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस की खुशी का उस वक्त ठिकाना नहीं रहा, जब उनकी नजर चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर पड़ी।
'माही' को देखने अभी से पहुंचने लगे फैंस
दरअसल, मुकाबले से पहले एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोनों ही टीमों के खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं। यहां खिलाड़ियों की जबरदस्त प्रैक्टिस चल रही है। इस बीच अपने 'माही' को अभ्यास करता देखने के लिए भारी संख्या में फैंस स्टेडियम में पहुंच रहे हैं। ऐसे में खिलाड़ियों द्वारा की जा रही प्रैक्टिस का एक वीडियो चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर अपलोड किया है। वीडियो में धोनी के अलावा भारी संख्या में फैंस भी मौजूद नजर आ रहे हैं।
'धोन-धोनी' के नाम से गूंज उठा स्टेडियम
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जब हाथ में बल्ला लिए और गिलप्स पहनते हुए स्टेडियम की ओर बढ़ते देखा, तो कहीं से भी नहीं लगा कि वो अभ्यास करने जा रहे हैं, लग रहा था कोई रोचक मुकाबला चल रहा है, और 'माही' की बैटिंग आने पर वो क्रीज की ओर बढ़ रहे हैं, माहौल भी कुछ वैसा ही था। चारों और से सिर्फ धोनी-धोनी का नाम सुनाई देने लगा। स्टेडियम भी खचाखच भरा हुआ दिखा, ये वीडियो किसी भी क्रिकेट प्रेमी में उत्साह भरने के लिए काफी है।
गुजरात और चेन्नई के बीच होगा पहला रोचक मुकाबला
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) का 16वां सीजन 31 मार्च 2023 से शुरू होने वाला है। 52 दिनों के दौरान 12 स्थानों पर कुल 70 मैच खेले जाएंगे। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आईपीएल 2023 का पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई और गुजरात के बीच आईपीएल का पहला मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications