IPL 2023: आईपीएल के लिए Paytm Insider और BookmyShow पर ऑनलाइन खरीदें टिकट, जानें स्टेप-टू-स्टेप पूरा प्रोसेस
आईपीएल का 16वां सीजन 31 मार्च 2023 से शुरू होने वाला है। इस दौरान कुल 12 स्थानों पर 70 मैच खेले जाएंगे। अगर आप पेटीएम इनसाइडर और बुकमायशो के जरिए ऑनलाइन टिकट बुक करना चाहते हैं तो यहां बताए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करें।

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) शुरू होने से पहले ही आईपीएल का खुमार फैंस पर छाने लगा है। IPL के 16वें सीजन का लाखों क्रिकेट प्रेमियों को बेसर्बी से इंतजार है। इस बीच अगर आप भी आईपीएल का हर मुकाबला मैदान में जाकर लाइव (Live) देखने के टिकट बुकिंग करना चाहते हैं, तो हम आपको बताएंगे कि कैसे आप पेटीएम इनसाइडर (Paytm Insider) और बुकमायशो (BookmyShow) के जरिए कुछ आसान टिप्स को फॉलो कर आईपीएल टिकट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।
गुजरात और चेन्नई के बीच होगा पहला रोचक मुकाबला
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) जोकि टी20 क्रिकेट लीग का 16वां संस्करण है, 31 मार्च 2023 को शुरू होने वाली है। 52 दिनों के दौरान 12 स्थानों पर कुल 70 मैच खेले जाएंगे। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आईपीएल 2023 का पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो कर आप पेटीएम इनसाइडर और बुकमायशो के जरिए ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।
Paytm Insider पर आईपीएल 2023 टिकट कैसे बुक करें
- स्टेप 1: पेटीएम इनसाइडर की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर जाएं और लॉगिन करें।
- स्टेप 2: 'मैगजीन' के जरिए, 'टाटा आईपीएल' सर्च करें।
- स्टेप 3: किसी आईपीएल टीम के मैचों के टिकट चाहिए, उसका चयन करें।
- स्टेप 4: पसंद के मैच पर टैप करें, और 'अभी खरीदें' (Buy Now) पर क्लिक करें।
- स्टेप 5: ड्रॉप-डाउन मेनू से मूल्य के अनुसार टिकट फिल्टर करें।
- स्टेप 6: दिखाए गई स्टेडियम फोटो से फर्श/बॉक्स (floor/box) का चयन करें।
- स्टेप 7: एक हरे रंग की सीट चुनें और आगे बढ़ने के लिए 'खरीदें' पर क्लिक करें
- स्टेप 8: आखिर में मोबाइल नंबर दर्ज करें और भुगतान करने के लिए आगे बढ़ें।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर ई-टिकट (E-tickets) भेज दिया जाएगा।
BookmyShow पर IPL 2023 के टिकट कैसे बुक करें
Recommended Video
- स्टेप 1: BookmyShow की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप में लॉगिन करें।
- स्टेप 2: शहर का चयन करें।
- स्टेप 3: 'द बेस्ट ऑफ लाइव इवेंट्स' के तहत IPL 2023 पर टैप करें।
- स्टेप 4: अब आईपीएल मैच सर्च करें (स्टेडियम, टीमों या मैच द्वारा फ़िल्टर करें)
- स्टेप 5: 'बुक' पर टैप करें, सीटों की संख्या चुनें, फिर प्रदर्शित स्टेडियम फोटो से सीटों का चयन करें।
- स्टेप 6: अब 'बुक' चुनें और टिकटों की होम डिलीवरी के लिए पिनकोड दर्ज करें, फिर पेमेंट करें।
ध्यान दें कि यूजर्स IPL 2023 के लिए BookmyShow पर एक से दस टिकट बुक कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications