रोहित की कमान में भारतीय क्रिकेट कहां जाएगा, कोहली के कोच ने कह दी बड़ी बात
नई दिल्ली: विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार वर्मा अपने फील्ड के दिग्गज हैं। बच्चों को कोचिंग देने के मामले में उन्होंने नाम कमाया है। एक ऐसा ही शार्गिद आगे जाकर भारत का कप्तान बन गया, सुपरस्टार बन गया तो कोच का नाम दुनिया में चमक उठा। कोहली सबसे बड़े क्रिकेट सितारे बने तो लोग कोच से उनके बारे में पूछने आने लगे। कोहली खराब फॉर्म दिखाते तो लोग कोच से निवारण पूछते। कोच हर बात का जवाब देते हैं, अपनी राय जाहिर करते हैं। कोच पिछले कुछ महीनों से चर्चा में हैं क्योंकि विराट कोहली चर्चा में हैं। वे सभी फॉर्मेट में कमान गंवा चुके या छोड़ चुके। अब रोहित शर्मा नए कप्तान हैं और राजकुमार राव ने इस बारे में भी अपनी राय दी है।

रोहित भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाईयां देंगे
राजकुमार वर्मा ने कहा है कि रोहित भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाईयां देंगे
उन्होंने इंडिया न्यूज से बात करते हुए कहा, 'मुझे नहीं लगता कि रोहित शर्मा के अलावा कोई दावेदार है क्योंकि तीनों प्रारूपों में कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं है जिसकी जगह पक्की हो। इसलिए मेरा मानना है कि वह बेहतर विकल्प हैं और उन्होंने आईपीएल में शानदार कप्तानी की है और जब भी उन्हें भारतीय टीम के लिए मौका मिला है। मुझे पूरी उम्मीद है कि वह भारतीय टीम को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।"

रोहित को टेस्ट कप्तान भी बनाया जा सकता है
रोहित को टेस्ट कप्तान भी बनाया जा सकता है लेकिन उनकी उम्र काफी है। बीसीसीआई यह देख सकता है कि कोई और खिलाड़ी अभी मैच्योरिटी के साथ टेस्ट कमान संभालने की स्थिति में नहीं दिख रहा है तो रोहित को दो साल के लिए कमान सौंपी जाए और पीछे किसी खिलाड़ी को देखा जाए जो आगे कुछ सालों के लिए टेस्ट कमान संभाल सकता है। ऋषभ पंत अधिक युवा हैं और लड़कपन से भरे हैं जबकि केएल राहुल गंभीर हैं पर पूरी तरह से जोश से दूर रहने वाले इंसान हैं।

कोहली के कोच ने आगे क्या कहा-
राजकुमार ने कहा, 'हर कप्तान की अपनी पसंद होती है और हर कप्तान चाहता है कि उसे वह खिलाड़ी मिले जो वह चाहता है और आमतौर पर ऐसा भी होता है। रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ एक ही सोच पर हों तो यह आसान हो जाता है, यदि कप्तान और कोच किसी विशेष टीम को चाहते हैं, तो चयनकर्ता उन्हें वह टीम देना सही समझते हैं। ऐसा होना भी चाहिए और मुझे लगता है कि ऐसा भी होगा।"
रोहित शर्मा फिट होकर एक बार फिर से भारत की सीमित ओवरों की टीम की कमान संभालने के लिए तैयार रहेंगे। भारत इसके बाद टेस्ट मैच भी खेलेगा लेकिन वह श्रीलंका से होंगे। रोहित क्या यहां कमान संभालेंगे? इंतजार कीजिए।












Click it and Unblock the Notifications