'ये कार्टूनगिरी कहीं और दिखाना,' पाक दिग्गज इंजमाम के 'बॉल टैंपरिंग' आरोप पर शमी ने दिया मुहतोड़ जवाब

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक (Inzamam ul haq) ने पिछले महीने 2024 टी20 विश्व कप के दौरान एक अजीबोगरीब बयान दिया था, जिसमें उन्होंने भारत पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुपर आठ मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इस बयान को लेकर अब अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने इंजमाम को उनकी ही भाषा में जवाब दिया है।

गेंद से छेड़छाड़ का लगाया था आरोप
दरअसल, इंजमाम का मानना ​​था कि भारत ने 24 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ की थी, जिसके परिणामस्वरूप बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने गेंद को रिवर्स स्विंग करवाया। उसी पैनल का हिस्सा रहे पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलीम मलिक ने इंजमाम के बयान को दोहराया और कहा कि 'अंपायर हमेशा कुछ टीमों के लिए अपनी आंखें बंद रखते हैं। भारत उनमें से एक है।'

mohammed shami

शुभंकर मिश्रा से उनके यूट्यूब शो 'अनप्लग्ड' पर बात करते हुए शमी ने इंजमाम की अजीब टिप्पणी के लिए उन पर पलटवार किया, जबकि 2023 वनडे विश्व कप के दौरान पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हसन रजा द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए इसी तरह के आरोपों को याद किया।

शमी ने दिया मुंहतोड़ जवाब
शमी ने कहा कि, 'अभी एक नाम और खोद के दिया है इन्होंने कि अर्शदीप ने गेंद को रिवर्स कैसे किया। मेरे पास इंजमाम-उल-हक को बताने के लिए केवल एक ही बात है, यदि आप ऐसा कर सकते हैं, तो आप एक जादूगर हैं, लेकिन जब दूसरे ऐसा करते हैं, तो आप इसे बॉल टैंपरिंग कहते हैं।

ये भी पढ़ें- 'कोई गलत बात नहीं है,' सानिया मिर्जा से शादी की अफवाहों के बीच मोहम्मद शमी ने दिया बड़ा अपडेट

शमी ने बताया कैसे होती है रिवर्स स्विंग
यह अप्रत्याशित है जब उनके कद का खिलाड़ी इस तरह की टिप्पणी करता है। ये कार्टून वाली टिप्पणियां कहीं और कीजिए। गेंद को रिवर्स स्विंग कराने के लिए किसी जादू की जरूरत नहीं होती, आपको बस इसे ठीक से बनाए रखने की जरूरत होती है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+