'कोई गलत बात नहीं है,' सानिया मिर्जा से शादी की अफवाहों के बीच मोहम्मद शमी ने दिया बड़ा अपडेट
Sania Mirza Mohammed Shami Wedding Rumours: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का इस साल की शुरुआत में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक हो गया था, वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया के स्टार मोहम्मद शमी भी काफी समय से अपनी पत्नी हसीन जहां से अलग हैं। ऐसे में दोनों की शादी को लेकर अलग-अलग दावों की भरमार है। इस बीच अब तेज गेंदबाज का बड़ा बयान आया है।
शमी ने सानियासे जुड़ी अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी
दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आखिरकार अपने और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से जुड़ी अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में अटकलें लगाई जा रही थीं कि शमी और सानिया शादी करने वाले हैं और ऑनलाइन ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिनमें छेड़छाड़ की गई है।

हाल ही में यूट्यूब पर शुभांकर मिश्रा के साथ बातचीत में शमी से इन अफवाहों के बारे में पूछा गया और उन्होंने ऑनलाइन ऐसी खबरें फैलाने वालों की जमकर क्लास लगाई। तेज गेंदबाज ने लोगों से सोशल मीडिया पर झूठ फैलाने से बचने को कहा और यहां तक कहा कि हालांकि इस तरह के मीम्स मनोरंजन तो कर सकते हैं, लेकिन ये नुकसानदेह भी हो सकते हैं।
शमी ने अफवाह फैलाने वालों को किया अलर्ट
उन्होंने कहा कि, 'मैं सभी से सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से पेश आने और ऐसी बेबुनियाद खबरें फैलाने से बचने का आग्रह करता हूं।' ऐसी जो भी खबरें आई, वह मेरे लिए बड़ी बात नहीं थी जिसपर रिएक्ट करुं। शमी ने कहा कि, ऐसी खबरों को मैं देखता था। लेकिन मैं इसे महत्व नहीं दे रहा था। यदि उन्हें हिम्मत है तो वेरिफाइड अकाउंट से ऐसी पोस्ट शेयर करें फिर मैं बताउंगा।'
'मीम्स के नाम पर अफवाह फैलाना गलत'
शमी ने आगे कहा कि, 'यह बिल्कुल अजीब है, इसपर मैं क्या कहूं, मैं यही कहना चाहूंगा कि ऐसी गलत खबरों को आगे नहीं ले जाना चाहिए। मैं मानता हूं कि मीम्स होने चाहिए इसमें कोई गलत बात नहीं है लेकिन गलत बातों को लेकर अफवाह फैलाना गलत है।
भारत के गेंदबाज ने आगे कहा, देखिए मीम्स बनाना कोई गलत बात नहीं है, लेकिन दूसरे के लाइफ को लेकर मीम्स बनाना गलत है। आपको सोच-समझकर मीम्स बनाना चाहिए। हिम्मत है तो आपको वेरिफाइड अकाउंट से ऐसे मीम्स शेयर कर, फिर मैं बताउंगा।'
ये भी पढ़ें- बाबर, शाहीन और रिज़वान को लगा बड़ा झटका! ग्लोबल टी20 कनाडा के लिए पाक बोर्ड नहीं देगा NOC
उन्होंने कहा कि दूसरे की टांग खींचना बहुत आसान है। सफ़लता प्राप्त करो, अपना स्तर ऊपर करो। लोगों की मदद करो और खुद को उन्नत करो, तब मैं मानूंगा कि आप एक अच्छे इंसान हैं।'












Click it and Unblock the Notifications