Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बेटी के साथ छुट्टियां मना रहे हैं मोहम्मद शमी, नई बाइक के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों छुट्टियों का मजा ले रहे हैं ताकि 16 जून को इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले वो खुद को रिचार्ज कर सकें। मोहम्मद शमी ने हाल ही में खत्म हुए इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में गुजरात टाइटंस की टीम के लिये शानदार प्रदर्शन किया और 16 मैचों में 20 विकेट चटकाककर अपनी टीम को पहला खिताब जिताने का काम किया। मोहम्मद शमी फिलहाल साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिये भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बने हुए हैं, हालांकि एक जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले एक टेस्ट मैचों के लिये टीम का हिस्सा बने हुए हैं।

Mohammad Shami

इंग्लैंड दौरे पर जीत हासिल करने के लिये भारतीय टीम का यह तेज गेंदबाज काफी अहम साबित होने वाला है जिन्होंने पिछले दो सालों में अपने खेल को काफी अलग स्तर पर पहुंचा दिया है। इंग्लैंड की परिस्थितियां और सीम गेंदबाजी को मिलने वाली मदद शमी को ज्यादा खतरनाक बनाती है। भारतीय टीम फिलहाल टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है और उसके पास यह मैच जीतकर इंग्लैंड को उसी की सरजमीं पर लंबे समय बाद हराने का मौका होने वाला है।

और पढ़ें: ICC ने बुमराह को भेजा खास तोहफा, यॉर्कर किंग ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

इंग्लैंड दौरे के साथ ही भारत का बिजी शेड्यूल शुरू हो जायेगा जिससे पहले मोहम्मद शमी के पास लगभग 15-20 दिनों का ब्रेक का समय है जिसे वो अपने परिवार के साथ बिताना चाहते हैं। इसी को देखते हुए शमी इस समय अपनी बेटी के साथ वक्त बिता रहे हैं और सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर कर रहे हैं।

मोहम्मद शमी ने हाल ही में फिशिंग की कुछ तस्वीरें तो फिर वहीं पर अपनी बेटी के साथ समय बिताने की प्यारी तस्वीरें भी शेयर की थी। अब गुरुवार को शमी ने एक नई तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपनी नई बाइक के साथ नजर आ रहे हैं। मोहम्मद शमी ने रॉयल एनफिल्ड की बुलेट के साथ अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि मेरी नई क्रूजिंग पार्टनर, इसका स्वागत कीजिये। शमी की इन तस्वीरों को फैन्स की तरफ से काफी प्यार मिल रहा है।

और पढ़ें: T20 विश्वकप के लिये भरोसेमंद नहीं हैं केएल राहुल, 7 महीने में 4 बार चोटिल होकर हुए हैं बाहर

इंग्लैंड के खिलाफ भारत टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (वीसी), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर जडेजा, आर अश्विन , शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+