'वो उसे घर बैठने को करते थे मजबूर', मोहम्मद कैफ ने केकेआर के मैनेजमेंट को लेकर किया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आगाज हो चुका है, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिये पिछले 4 सीजन में सहायक कोच की भूमिका में नजर आये मोहम्मद कैफ इस सीजन टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं है। मोहम्मद कैफी ने आईपीएल के पिछले 4 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के साथ करीबी रूप से काम करते हुए फ्रैंचाइजी के लिये कई स्टार खिलाड़ी बनाने का काम किया। 2019 से 2021 के दौरान कैफ ने टैलेंट को पहचान कर टीम बनाने की प्रक्रिया में करीब से काम किया है।

IPL 2022

भले ही वो इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स और बाकी किसी फ्रैंचाइजी के साथ टीम का हिस्सा नहीं बने हैं लेकिन वो इस बात को अच्छे से जानते हैं कि कोई फ्रैंचाइजी अपने स्क्वॉड में किसी खिलाड़ी को पूरी तरह से इस्तेमाल करने में कब नाकाम रही है।

और पढ़ें: 'जब गांगुली ने कोच के सामने की अख्तर की बेइज्जती', शोएब ने सुनाया IPL के पहले सीजन का किस्सा

केकेआर ने की कुलदीप यादव के साथ बदसलूकी

केकेआर ने की कुलदीप यादव के साथ बदसलूकी

मोहम्मद कैफ ने कोलकाता नाइट राइडर्स के टीम मैनेजमेंट को लेकर बड़ा दावा किया है और भारतीय लेग स्पिनर चाइनामैन के साथ किये गये बर्ताव को लेकर बड़ा खुलासा किया है। कुलदीप यादव आईपीएल 2022 के सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते नजर आ रहे हैं, जिन्होंने टीम के पहले ही मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किये थे और दिल्ली कैपिटल्स की टीम को मुंबई के खिलाफ 4 विकेट की जीत दिलायी। कुलदीप यादव ने अपनी गेंदबाजी में 18 रन देकर 3 विकेट (रोहित शर्मा, अनमोलप्रीत सिंह और कायरन पोलार्ड) चटकाये। कैफ ने कुलदीप यादव के प्रदर्शन पर जोर देते हुए केकेआर के टीम मैनेजमेंट पर उन्हें हैंडल करने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

केकेआर के मैनजमेंट की वजह से गिरी कुलदीप की फॉर्म

केकेआर के मैनजमेंट की वजह से गिरी कुलदीप की फॉर्म

उल्लेखनीय है कि कुलदीप यादव पिछले कुछ सीजन में केकेआर की तरफ से ज्यादा खेलते नजर नहीं आये थे, पिछले सीजन उन्हें आईपीएल के पूरे सीजन के दौरान एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला और इसके पीछे उनकी खराब फॉर्म को कारण बताया गया। हालांकि जब इस सीजन दिल्ली के लिये उन्हें वापसी का मौक मिला तो उन्होंने जबरदस्त वापसी की। कैफ ने कुलदीप की फॉर्म के इतना गिरने के पीछे का कारण केकेआर टीम मैनेजमेंट को दिया।

घर बैठने पर मजबूर करता था मैनेजमेंट

घर बैठने पर मजबूर करता था मैनेजमेंट

स्पोर्टसकीड़ा से बात करते हुए उन्होंने कहा,'कुलदीप यादव ने खुद को मैच विनर खिलाड़ी के रूप में साबित किया है लेकिन वो ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें अच्छे से मैनेज करना जरूरी है। वह अभी थोड़ा भावुक और लो फील कर रहे थे क्योंकि उनकी पिछली टीम ने उन्हें बिना गेंदबाजी का मौका दिये टीम से बाहर बिठाया था। दिनेश कार्तिक और इयोन मोर्गन की कप्तानी के दौरान उनके साथ जिस तरह का बर्ताव किया गया उसने उसके आत्म-विश्वास पर चोट पहुंचायी है। केकेआर का टीम मैनेजमेंट उसे घर पर बिठाता था, टीम के साथ भी नहीं बैठने देते थे। जब आप इस तरह से बर्ताव करते हैं तो बड़े से बड़ा मैच विनर खिलाड़ी दबाव महसूस करता है।'

आत्म-विश्वास हुआ कमजोर तो खराब हुई फॉर्म

आत्म-विश्वास हुआ कमजोर तो खराब हुई फॉर्म

गौरतलब है कि आईपीएल 2020 में भी केकेआर की टीम ने कुलदीप यादव को ज्यादा मौका नहीं देते हुए सिर्फ 5 मैचों में खिलाया था, जिसमें वो सिर्फ एक ही विकेट चटका सके थे। केकेआर के टीम मैनेजमेंट का उन पर भरोसा नहीं दिखाना उनकी भारतीय टीम में खेलने के प्रदर्शन पर भी नजर आया। आपको बता दें कि 2017 से 2019 के बीच भारतीय क्रिकेट टीम की स्पिन गेंदबाजी के बैकबोन रहे कुलदीप यादव को पिछले कुछ साल में ज्यादा मौका नहीं मिल सका, हालांकि अब वो वापसी करने की ओर देख रहे हैं। कुलदीप यादव इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में दो बार हैट्रिक चटकाने का कारनामा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+