'जब गांगुली ने कोच के सामने की अख्तर की बेइज्जती', शोएब ने सुनाया IPL के पहले सीजन का किस्सा
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आगाज हो गया है जिसमें खेलने के लिये दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा लेना चाहते हैं। आईपीएल के 15 सालों के इतिहास में दुनिया के हर बड़े देश के दिग्गज खिलाड़ियों ने इस टी20 लीग में अपना हाथ आजमाया है और आगे भी खेलने के लिये हर साल आवेदन करते रहते हैं। हालांकि पाकिस्तानी खिलाड़ियों का इस टूर्नामेंट में भाग लेना वर्जित है। इसका मतलब यह नहीं है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने आईपीएल की चकाचौंध का अनुभव मैदान पर उतरकर लिया नहीं है।

साल 2008 में जब इस टूर्नामेंट के पहले सीजन का आगाज किया गया था तो उस दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भी ऑक्शन में शामिल किया गया था जिसके बाद कई बड़े पाकिस्तानी सुपरस्टार्स को खेलने का मौका मिला था। इसी सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर को अपने खेमे में शामिल किया था जबकि सौरव गांगुली को टीम की कमान सौंपी थी।
और पढ़ें: IPL 2022: हर टीम का वो युवा खिलाड़ी जिसने ओपनिंग मैच में छोड़ी छाप, बनायी खास पहचान

गांगुली के जवाब ने उड़ाये थे अख्तर के होश
इंडियन प्रीमियर लीग का 15वां सीजन पूरा होने के मौके पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने पहले सीजन की वो कहानी सुनायी है जब उन्होंने आईपीएल में केकेआर के लिये डेब्यू किया था। इस सीजन टीम की कोचिंग की कमान जोहान बुचानन के पास थी। अख्तर ने स्पोर्टसकीड़ा के साथ बात करते हुए खुलासा किया है कि टीम के लिये डेब्यू कराने से पहले कोच जोहान इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं थे कि क्या मैं मैच खेलने के लिये पूरी तरह से फिट हूं या नहीं। इस पर जब सौरव गांगुली से बात की गई तो उन्होंने जो कहा उसे सुनकर अख्तर को पहले तो बेइज्जती महसूस हुई लेकिन बाद में समझ आया कि वो गांगुली का उन पर भरोसा है।

जानें क्या बोले थे सौरव गांगुली
उन्होंने कहा,'जब मैंने केकेआर का कैम्प ज्वाइन किया था तो उस वक्त मैं एक बैन से गुजर रहा था और बहुत ज्यादा मैच खेले नहीं थे। जोहान बुचानन ने सौरव गांगुली से कहा कि उन्हें नहीं लगता कि शोएब अख्तर मैच खेलने के लिये पूरी तरह से फिट हैं। इस पर गांगुली ने जवाब देते हुए कहा कि वो हमेशा ही अनफिट रहता है। आप उसकी चिंता न करो, अगर ओव आधा अनफिट होकर भी खेलता है तो हमारे लिये अच्छा रहेगा।'

डेब्यू मैच में झटके थे 4 विकेट
उल्लेखनीय है कि शोएब अख्तर को आईपीएल 2008 में अपना पहला मैच खेलने के लिये 8 मैचों का इंतजार करना पड़ा था जिसके बाद उन्हें दिल्ली के खिलाफ अपने पहले मैच में डेब्यू करने का मौका मिला। ईडन गार्डन्स पर खेले गये इस मैच में शोएब अख्तर ने डेब्यू करते हुए अपनी छाप छोड़ी और 22 रन देकर 4 विकेट हासिल किये, इसकी वजह से दिल्ली की टीम 110 रन पर सिमट गई। अख्तर की गेंदबाजी के दम पर केकेआर की टीम ने 23 रन से जीत हासिल की। गेंदबाजी का आगाज करते हुए शोएब अख्तर ने पहले 3 ओवर्स में वीरेंदर सहवाग और एबी डिविलियर्स का विकेट चटकाया तो वहीं पर मनोज तिवारी और गौतम गंभीर को भी वापस पवेलियन भेजा।

3.2 करोड़ में केकेआर ने था खरीदा
इस मैच में शोएब अख्तर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और शाहरुख खान की तरफ से सोने का नाइट हेलमेट दिया गया था। केकेआर ने आईपीएल ऑक्शन में शोएब अख्तर को 3.2 करोड़ रुपये में अपने खेमे में शामिल किया था जिसमें उन्होंने 3 मैच खेलकर 5 विकेट चटकायये थे। शोएब अख्तर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में सचिन तेंदुलकर का विकेट भी अपने नाम किया था।
-
IPL 2026 Points Table: अंक तालिका में RCB और MI का जलवा, क्या है बाकी टीमों की स्थिति -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला












Click it and Unblock the Notifications