MI vs SRH: मुंबई इंडियंस में पसरा मातम, टीम के अहम सदस्य के घर हुई मौत, प्लेयर्स ने पहनी काली पट्टी
MI vs SRH: आईपीएल 2026 के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने हैं। इस मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के सभी खिलाड़ी अपनी बाजू पर काली पट्टी यानी ब्लैक आर्मबैंड बांधकर खेल रहे हैं। मैच शुरू होते ही प्रशंसकों के बीच इस बात को लेकर काफी चर्चा रही कि आखिर पूरी टीम ने यह शोक संकेत क्यों धारण किया है।
मुंबई इंडियंस ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट किया है कि टीम के एक सपोर्ट स्टाफ सदस्य की बेटी का असामयिक निधन हो गया है। इस दुखद घड़ी में उस परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं और एकजुटता प्रकट करने के लिए पूरी टीम ने यह फैसला लिया। फ्रेंचाइजी ने एक बयान जारी कर कहा कि यह कदम शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े होने और याद में उठाया गया है।

मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर ही मुंबई इंडियंस ने प्लेयर्स के बाजू में काली पट्टी बांधने का कारण बताया। हालांकि जिस सदस्य की बेटी का निधन हुआ है, उसके बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया।
आज रोहित शर्मा फिर से मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं बन पाए। हार्दिक पांड्या ने बताया कि वह चोट की वजह से पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं। उनको वापसी करने में अगले दो मैच और लग जाएंगे। रयान रिक्ल्टन को टीम में शामिल किया गया। उनके अलावा रॉबिन मिंज को भी टीम में जगह मिली।












Click it and Unblock the Notifications