Nirjala Ekadashi 2026: वृषभ समेत इन 4 राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, पंडित दयानंद ने बताए व्रत के लाभ
Nirjala Ekadashi 2026 : सनातन धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है, लेकिन वर्षभर की सभी एकादशियों में निर्जला एकादशी को सबसे कठिन और महत्वपूर्ण माना जाता है। इस साल यह पावन व्रत 25 जून को रखा जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए यह दिन आध्यात्मिक रूप से तो विशेष है ही, साथ ही ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी इस बार का दिन अत्यंत शुभ संयोग लेकर आ रहा है।
काशी के पंडित दयानंद शास्त्री ने कहा कि 'इस साल निर्जला एकादशी पर बुध और शुक्र देव की युति होने जा रही है, जो कि सभी राशियों के लिए शुभ साबित होंगी लेकिन चार राशियों की किस्मत खास तौर पर चमकेगी और वो राशिया हैं वृषभ, कर्क, तुला और मीन राशि।'

पंडित दयानंद शास्त्री के मुताबिक 25 जून को बुध और शुक्र देव की युति से 'लक्ष्मी नारायण राजयोग' बन रहा है, जिससे वृषभ, कर्क, तुला और मीन राशियों का अच्छा वक्त शुरू होगा। उन्होंने कहा कि 'निर्जला एकादशी काफी कठिन उपवास है, जो व्यक्ति इसे पूरी श्रद्धा से रखता है, उसे वर्ष की सभी 24 एकादशियों के बराबर पुण्य फल की प्राप्ति होती है और उसकी हर समस्या का निवारण होता है।
वृषभ राशि: करियर और कारोबार में मिलेगी बड़ी सफलता
निर्जला एकादशी के प्रभाव से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। नए आय स्रोत बनने के योग हैं और लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना है। निवेश से जुड़े मामलों में भी लाभ मिल सकता है।
कर्क राशि: चमकेगी किस्मत
कर्क राशि वालों को अचानक धन लाभ मिलने के संकेत हैं। करियर में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं और पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना आवश्यक रहेगा। मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।
तुला राशि: संकटों से मुक्ति
तुला राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्यवृद्धि और सफलता का संकेत दे रहा है। व्यापार और नौकरी में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बढ़ने के योग हैं।
मीन राशि: रुके कार्यों को मिलेगी गति
मीन राशि वाले लोगों के लिए भी इस वर्ष की निर्जला एकादशी अत्यंत कल्याणकारी सिद्ध होने वाली है। आपके जो कार्य काफी समय से रुके हुए थे या जिन योजनाओं में बाधाएं आ रही थीं, वे अब तेजी से पूरे होने लगेंगे। आपका मनोबल बढ़ेगा और समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के उपाय
दयानंद शास्त्री ने कहा कि 'निर्जला एकादशी के दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने और कुछ विशेष उपाय अपनाने से उनकी कृपा प्राप्त होती है तथा जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है, इस दिन निम्नलिखित उपाय करें, जिससे भगवान विष्णु प्रसन्न होंगे और आपको पूजा का लाभ मिलेगा।'
- तुलसी दल अर्पित करें: भगवान विष्णु की पूजा तुलसी के बिना अधूरी मानी जाती है। निर्जला एकादशी पर विष्णु जी को तुलसी दल अर्पित करें और "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप करें।
- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें: इस दिन विष्णु सहस्रनाम या विष्णु चालीसा का पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।
- पीले वस्त्र और पीली वस्तुएं चढ़ाएं: भगवान विष्णु को पीला रंग प्रिय है। पूजा के दौरान उन्हें पीले फूल, पीले वस्त्र, चने की दाल, हल्दी और केसर अर्पित करें।
- जरूरतमंदों को दान करें: निर्जला एकादशी पर जल, अन्न, वस्त्र, फल और छाता आदि का दान करने का विशेष महत्व बताया गया है। इससे पुण्य फल की प्राप्ति होती है।














Click it and Unblock the Notifications