होने वाले पति को खाई में धकेला, फिर इंस्टा पर किया ड्रामा! कौन है कातिल सिया गोयल और उसका प्रेमी चेतन चौधरी?

Ketan Vishal Agarwal Death Case: महाराष्ट्र के पुणे से एक ऐसी खौफनाक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय रिश्तों को तार-तार कर दिया है। जिसे हमसफर मानकर एक शख्स जिंदगी के सबसे खूबसूरत सपने संजो रहा था, उसी मंगेतर ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुणे के लोहागढ़ किले पर 26 साल के बिजनेसमैन केतन विशाल अग्रवाल की 400 फीट गहरी खाई में गिरकर हुई मौत, कोई हादसा नहीं बल्कि एक सोची-समझी खूनी साजिश थी। ये केस इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड से मिलती-जुलती है।

केतन की हत्या के आरोप में उनकी 20 साल की मंगेतर सिया गोयल और उसके 22 वर्षीय ब्वॉयफ्रेंड चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिया गोयल और उसके चेतन चौधरी पर केतन के हत्या का आरोप है। पुलिस का कहना है कि केतन को लोहागढ़ किले से करीब 400 फीट गहरी खाई फेंका गया था और बाद में इसे हादसा बताने की कोशिश की गई थी। केतन 18 जून को अपने मंगेतर सिया के साथ लोहागढ़ किले पर ट्रेकिंग के लिए गया था। बाद में उसका शव खाई से बरामद किया गया।

Ketan Vishal Agarwal Death Case

हैरान करने वाली बात यह है कि मंगेतर केतन को खाई में धक्का देने के कुछ ही घंटों बाद सिया गोयल ने इंस्टाग्राम पर बेहद भावुक पोस्ट लिखकर रोने का नाटक भी किया। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन है सिया गोयल और उसका प्रेमी चेतन चौधरी।

केतन विशाल अग्रवाल हत्याकांड का क्या है पूरा मामला? (Ketan Agarwal Murder Case)

इस मर्डर मिस्ट्री को समझने के लिए सबसे पहले इसके किरदारों को जानना जरूरी है। 26 साल का मृतक केतन विशाल अग्रवाल पुणे जिले के गहुंजे का रहने वाला था। केतन एक बेहद रईस परिवार से ताल्लुक रखता था और अपने परिवार के बड़े रियल एस्टेट बिजनेस में बतौर डायरेक्टर काम संभाल रहा था। वहीं इस केस की मुख्य आरोपी 20 साल की सिया गोयल पुणे के ही एक बहुत बड़े मसाला कारोबारी की बेटी है।

केतन और सिया की सगाई इसी साल फरवरी महीने में हुई थी। दोनों परिवारों की रजामंदी से यह शादी तय हुई थी। घर में खुशियों का माहौल था और आने वाले नवंबर महीने में राजस्थान के उदयपुर (कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार जयपुर) के एक बेहद आलीशान और शाही पैलेस में दोनों की शादी होने वाली थी। यह शादी कितनी भव्य होने वाली थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस पर करीब ₹17 करोड़ खर्च होने वाले थे और मेहमानों को लाने-ले जाने के लिए दो चार्टर्ड प्लेन तक बुक किए जा चुके थे।

पुलिस के मुताबिक 18 जून को केतन अपनी मंगेतर सिया के साथ लोहागढ़ किले पर ट्रेकिंग के लिए गए थे। कुछ समय बाद वह करीब 400 फीट गहरी खाई में गिर गए। शुरुआत में इसे हादसा माना गया और सिया ने भी पुलिस को बताया कि तेज हवा के बीच केतन का पैर फिसल गया था। लेकिन जांच आगे बढ़ी तो कहानी पूरी तरह बदल गई।

Ketan Vishal Agarwal Death Case
 Ketan Agarwal Case: 'सिया ने हमारे बेटे को मार डाला', फूटा मां-बाप का गुस्सा, परवरिश पर उठाए सवाल, Video
Ketan Agarwal Case: 'सिया ने हमारे बेटे को मार डाला', फूटा मां-बाप का गुस्सा, परवरिश पर उठाए सवाल, Video

कौन है सिया गोयल? (Who Is Siya Goyal)

सिया गोयल पुणे के एक प्रतिष्ठित मसाला कारोबारी परिवार से जुड़ी बताई जाती है। परिवार ने उसकी शादी केतन के साथ तय की थी। दोनों परिवार इस रिश्ते को लेकर उत्साहित थे और शादी की तैयारियां बड़े स्तर पर शुरू हो चुकी थीं।

जानकारी के मुताबिक, शादी के लिए राजस्थान के एक शाही पैलेस को चुना गया था। मेहमानों के लिए विशेष उड़ानों की व्यवस्था तक की जा रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स में शादी का बजट करोड़ों रुपये बताया गया है। हालांकि पुलिस जांच में दावा किया गया कि सिया इस रिश्ते से खुश नहीं थी और किसी अन्य युवक के साथ संबंध में थी।

Ketan Vishal Agarwal Death Case

कौन है चेतन चौधरी? (Who Is Chetan Chaudhary)

पुलिस के मुताबिक, चेतन चौधरी पुणे के कोंढवा इलाके का रहने वाला 22 वर्षीय युवक है। जांच एजेंसियों का दावा है कि वह पिछले लगभग एक साल से सिया के संपर्क में था और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। पुलिस का आरोप है कि चेतन और सिया केतन को अपने रिश्ते की सबसे बड़ी बाधा मानते थे। इसी वजह से दोनों ने कथित तौर पर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

केतन शादी को लेकर एक्साइटेड था, लेकिन सिया को पसंद था चेतन

एक तरफ जहां केतन शादी को लेकर एक्साइटेड था और अपनी होने वाली पत्नी सिया से बहुत प्यार करता था, वहीं सिया के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि सिया गोयल पिछले करीब एक साल से पुणे के कोंढवा के रहने वाले 22 साल के चेतन चौधरी के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थी।

सिया इस अरेंज मैरिज से बिल्कुल भी खुश नहीं थी। वह चेतन से प्यार करती थी और उसे लगता था कि केतन अग्रवाल उन दोनों के प्यार के बीच सबसे बड़ी बाधा बन चुका है। वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थी। जब उसने देखा कि शादी की तारीख नजदीक आ रही है और परिवार के दबाव में शादी को टालना नामुमकिन है, तो उसने और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर केतन को हमेशा-हमेशा के लिए अपने रास्ते से हटाने का एक खौफनाक और जानलेवा प्लान तैयार कर लिया।

Ketan Vishal Agarwal Death Case
Ketan Agarwal कौन था? शादी के लिए 17 करोड़ का महल-2 प्राइवेट प्लेन बुक, बर्थडे पर मंगेतर Siya ने दी खौफनाक मौत
Ketan Agarwal कौन था? शादी के लिए 17 करोड़ का महल-2 प्राइवेट प्लेन बुक, बर्थडे पर मंगेतर Siya ने दी खौफनाक मौत

बाली ट्रिप का ड्रामा और पासपोर्ट फाड़ने का सच

केतन अपनी मंगेतर को खुश रखने का कोई मौका नहीं छोड़ता था। शादी से पहले दोनों ने इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर घूमने जाने का प्लान बनाया था। इसके लिए केतन ने सारी बुकिंग और टिकट्स भी फाइनल कर दिए थे। लेकिन सिया इस ट्रिप पर नहीं जाना चाहती थी। उसने केतन से झूठ बोला कि उसका पासपोर्ट कहीं खो गया है, जिसके चलते वह ट्रिप कैंसिल करनी पड़ी। बाद में पुलिस जांच में यह चौंकाने वाली बात सामने आई कि सिया ने खुद ही अपना पासपोर्ट फाड़कर फेंक दिया था ताकि उसे केतन के साथ बाहर न जाना पड़े।

यही नहीं, सिया का जन्मदिन आने वाला था और केतन उसके प्री-बर्थडे को बेहद यादगार बनाना चाहता था। इसके लिए केतन ने महाबलेश्वर के एक बेहद महंगे और लग्जरी रिसॉर्ट में पूरे 40 कमरे बुक कर दिए थे, जहां एक बहुत बड़ी पार्टी होने वाली थी। इसी बीच, सिया ने ही केतन के सामने लोहागढ़ किले पर जाकर प्री-वेडिंग फोटोशूट और प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन के बहाने ट्रैकिंग करने का आइडिया रखा, जिसे केतन खुशी-खुशी मान गया। उसे क्या पता था कि यह ट्रैकिंग उसके जीवन का आखिरी सफर बनने वाली है।

Ketan Vishal Agarwal Death Case

पहली कोशिश नाकाम, पांच दिन बाद दूसरी बार में दी दर्दनाक मौत

पुलिस के मुताबिक केतन को मारने की साजिश एक दिन में नहीं रची गई थी। सिया और चेतन ने इसके लिए बकायदा रेकी की थी। सबसे पहले 31 मई को दोनों लोहागढ़ किले पर गए थे, जहां उन्होंने इस पूरी वारदात का खाका तैयार किया कि किस जगह से धक्का देने पर मौत पक्की है।

इसके बाद 14 जून को सिया और केतन दोबारा लोहागढ़ किले पर पहुंचे। इस दौरान सिया के साथ उसका प्रेमी चेतन चौधरी भी वहां छिपा हुआ था। प्लानिंग के मुताबिक, केतन को सांप का डर दिखाकर असंतुलित करने और खाई में धकेलने की कोशिश की गई थी, लेकिन उस दिन किस्मत अच्छी होने के कारण केतन बच गया और उसे सिया पर कोई शक भी नहीं हुआ।

इसके ठीक पांच दिन बाद यानी 18 जून की सुबह सिया दोबारा केतन को अपने जाल में फंसाकर लोहागढ़ किले के ऊपर ले गई। सुबह करीब 10:30 बजे जब वे किले के एक सुनसान और खतरनाक पॉइंट पर पहुंचे, तो पीछे से चेतन चौधरी भी वहां आ गया। मौका पाकर सिया और चेतन दोनों ने मिलकर केतन को पीछे से एक जोरदार धक्का दे दिया। केतन संभल नहीं पाया और सीधे 400 फीट गहरी खाई में जा गिरा, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

Ketan Vishal Agarwal Death Case

पैर फिसलने का नाटक और पुलिस के सामने झूठी कहानी

वारदात को अंजाम देने के बाद सिया ने तुरंत रोना-धोना शुरू कर दिया और इसे एक हादसा साबित करने की पूरी कोशिश की। उसने लोनावला ग्रामीण पुलिस को बताया कि वे दोनों किले पर घूम रहे थे, तभी तेज हवाओं के बीच फोटो खींचते समय अचानक केतन का पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर नीचे खाई में गिर गए।

शुरुआत में पुलिस ने भी उसकी बात पर भरोसा करते हुए आकस्मिक मौत (ADR) का मामला दर्ज कर लिया था। स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम की मदद से उसी दिन केतन का शव खाई से निकाल लिया गया। लेकिन जब पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने बेटे की मौत पर गहरा संदेह जताया, तो पुणे ग्रामीण पुलिस के एसपी संदीप सिंह गिल के निर्देश पर मामले की बारीकी से जांच शुरू हुई।

कॉल रिकॉर्ड्स और सोशल मीडिया ने खोला कातिलों का राज

पुलिस की लोकल क्राइम ब्रांच ने जब सिया गोयल के मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड्स, व्हाट्सएप चैट्स और सोशल मीडिया एक्टिविटी को खंगालना शुरू किया, तो सारी सच्चाई आईने की तरह साफ हो गई। पुलिस को पता चला कि वारदात वाले दिन और उससे पहले सिया लगातार कोंढवा निवासी चेतन चौधरी के संपर्क में थी और दोनों के बीच घंटों बातें होती थीं।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले चेतन चौधरी को हिरासत में लिया। पुलिसिया पूछताछ के आगे चेतन ज्यादा देर टिक नहीं सका और उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। चेतन के कबूलनामे के बाद पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी सिया गोयल को भी गिरफ्तार कर लिया। केतन के पिता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत हत्या और आपराधिक साजिश का मुकदमा दर्ज किया गया है।

मर्डर के बाद इंस्टाग्राम पर लिखा इमोशनल पोस्ट- 'वापस आजा'

इस पूरे मामले का सबसे घिनौना और हैरान करने वाला पहलू सिया गोयल का वह सोशल मीडिया पोस्ट है, जो उसने केतन की मौत के तुरंत बाद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था। केतन को खाई में फेंकने के कुछ ही घंटों बाद, खुद को बेकसूर दिखाने और दुनिया की हमदर्दी बटोरने के लिए सिया ने एक इमोशनल वीडियो स्टोरी लगाई।

उस वीडियो क्लिप में केतन कार की अगली सीट पर बैठकर हंसते हुए बात करता नजर आ रहा था, और उसके बाद दोनों के डांस का एक रोमांटिक वीडियो था, जिसके बैकग्राउंड में एक सैड सॉन्ग चल रहा था। सिया ने अंग्रेजी में लिखा,

"तुमने मुझे मेरे जन्मदिन पर ही छोड़ दिया। तुम तब चले गए जब हम शादी के इतने करीब थे। मुझे अभी भी समझ नहीं आ रहा है कि तुमने मेरे साथ ऐसा क्यों किया। मेरे कुछ सपने थे, कुछ ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब मुझे कभी नहीं मिलेगा। जब मैं तुमसे इतना प्यार करती थी, तो तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए? भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे।"

इसके साथ ही उसने हिंदी में एक लाइन और जोड़ी, "मेरे दिल को पता है कि तू यही है। वापस आजा।" अब जब पुलिस ने उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है, तो उसका यह सोशल मीडिया पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उसकी इस क्रूर मानसिकता को देखकर दंग हैं।

"शादी से मना कर देती, मार डाला क्यों?"- रो पड़े केतन के पिता

केतन की इस तरह अचानक और दर्दनाक मौत से उनका पूरा परिवार पूरी तरह टूट चुका है। केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने भरे गले से समाज और आज की युवा पीढ़ी की मानसिकता पर बड़े सवाल उठाए हैं। उन्होंने रोते हुए कहा,

"अगर सिया को यह शादी मंजूर नहीं थी, अगर वह मेरे बेटे से शादी नहीं करना चाहती थी, तो वह सीधे हमसे मना कर सकती थी। हम उसी वक्त बिना किसी शिकायत के यह शादी कैंसिल कर देते। लेकिन उन्होंने इतनी खौफनाक राह क्यों चुनी? किसी के 26 साल के जवान बेटे को इस तरह बेरहमी से मार डालने के लिए किस तरह की क्रूर मानसिकता की जरूरत होती है? हमारे समाज को इस पर सोचने की जरूरत है कि आखिर बच्चों को कैसे संस्कार मिल रहे हैं और यह नफरत कहां से आ रही है।"

जिस ऐतिहासिक लोहागढ़ किले को छत्रपति शिवाजी महाराज के गौरवशाली इतिहास और यूनेस्को (UNESCO) विश्व धरोहर के रूप में जाना जाता है, जहां रोज हजारों पर्यटक और ट्रेकर्स खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठाने आते हैं, वह किला अब एक मासूम कारोबारी की बेरहम हत्या और एक कातिल मंगेतर के धोखे का गवाह बन चुका है। पुलिस फिलहाल दोनों आरोपियों से रिमांड के दौरान पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस खूनी खेल में कोई और भी शामिल था या नहीं।

इंदौर के 'राजा रघुवंशी' हत्याकांड की यादें हुईं ताजा

लोहागढ़ किले की इस खौफनाक वारदात ने पिछले साल 11 मई 2025 में हुए इंदौर के मशहूर राजा रघुवंशी हत्याकांड की यादें ताजा कर दी हैं। इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी 11 मई 2025 को सोनम रघुवंशी से हुई थी। शादी के बाद दोनों हनीमून मनाने के लिए मेघालय गए थे।

वहां 23 मई 2025 को राजा अचानक लापता हो गए और 2 जून को उनका शव एक गहरी खाई से बरामद हुआ था। जब मेघालय पुलिस ने जांच की, तो पता चला कि पत्नी सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह और कुछ साथियों के साथ मिलकर हनीमून के दौरान ही पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी। ठीक उसी ढर्रे पर पुणे में सिया गोयल ने भी अपनी शादी से पहले मंगेतर केतन को ठिकाने लगा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+