चानौत में ग्रामीणों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़ने की घटना पर AAP ने जताई कड़ी आपत्ति

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा के चनौत में पानी की मांग कर रहे ग्रामीणों पर देर रात हुई पुलिसिया कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए खतरा बताया है, और जवाबदेही तथा स्थायी जल समाधान की मांग की है।

हरियाणा के हांसी स्थित चानौत गांव में पानी की मांग कर रहे ग्रामीणों पर आधी रात को किए गए लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल को आम आदमी पार्टी ने लोकतंत्र पर हमला करार दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने इस घटना को बेहद शर्मनाक बताते हुए राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

AAP criticises Chanout water protest crackdown

अनुराग ढांडा ने कहा कि प्रदेश की सरकार पानी जैसी बुनियादी जरूरत तक पूरी करने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब ग्रामीण अपने हक का पानी मांग रहे हैं, तब सरकार समाधान देने के बजाय बल प्रयोग कर रही है।

उन्होंने बताया कि चानौत गांव के लोग पिछले 38 दिनों से पानी की मांग कर रहे हैं, जो पूरी तरह जायज है। प्रदेश के कई इलाकों में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं, कई जगह 10-15 दिनों से नल सूखे पड़े हैं और किसान सिंचाई संकट से जूझ रहे हैं। इसके बावजूद सरकार समस्या के समाधान के बजाय दमनात्मक कार्रवाई कर रही है।

AAP नेता ने सवाल उठाया कि आधी रात को भारी पुलिस बल, प्रशासन और जेसीबी के साथ गांव में कार्रवाई करने की जरूरत क्यों पड़ी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार के पास कोई समाधान था तो दिन में बातचीत क्यों नहीं की गई। रात के अंधेरे में महिलाओं, बुजुर्गों और किसानों पर कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

ढांडा ने आरोप लगाया कि जब भी जनता अपने अधिकारों की बात करती है, सरकार पुलिस बल का सहारा लेती है। उन्होंने कहा कि किसानों, कर्मचारियों और अब ग्रामीणों के साथ भी यही रवैया अपनाया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार विकास के दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि लोग पीने के पानी के लिए भटक रहे हैं और कई पंचायतें अपने खर्च पर पानी मंगवाने को मजबूर हैं।

AAP नेता ने मांग की कि मुख्यमंत्री को चानौत गांव के लोगों से माफी मांगनी चाहिए, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए और पानी की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो पार्टी राज्यभर में आंदोलन करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+