खान सर से डरते हैं रौशन आनंद? ज्ञान बिंदु के संस्थापक ने रोते हुए कहा-मैं जेल ना गया होता तो आज जिंदा होता भाई
Khan Sir vs Raushan Anand Controversy: पटना के चर्चित खान सर और ज्ञान बिंदू कोचिंग के संचालक रौशन आनंद के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में शुभांकर मिश्रा के साथ एक पॉडकास्ट में रौशन आनंद ने पूरे मामले पर खुलकर बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने अपने छोटे भाई प्रिंस यादव की मौत का जिक्र किया तो खुद को संभाल नहीं सके और भावुक होकर रो पड़े।
उन्होंने कहा कि बीते कुछ हफ्तों में उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। जेल, कानूनी लड़ाई और भाई को खोने का दर्द उन्हें अंदर से तोड़ चुका है। रौशन ने दावा किया कि उनके साथ अन्याय हुआ और अब उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद भी कम दिखाई देती है। इस दौरान उन्होंने खान सर समेत कुछ अन्य लोगों पर भी गंभीर आरोप लगाए।

खान सर से रौशन आनंद को लगता है डर?
पॉडकास्ट रौशन आनंद ने कहा कि एक तरफ का वीडियो ही बाहर आया है। ये पुछे जाने पर कि क्या वो खान सर से डरते हैं? रौशन आनंद ने कहा, "सर नेक्सेस है ना उनका, अगर मेरे भाई कि संदिग्ध हालत में मौत हुई है तो इसका जिम्मेदार फैजल खान है।"
ये भी पढ़ें: अंजना ओम कश्यप को कोर्ट ने किया राहत देने से इनकार, मानहानि केस में खान सर को मिला बड़ा मौका!
भाई को याद कर भावुक हुए रौशन आनंद
पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान रौशन आनंद ने कहा कि जिस तरह की परिस्थितियों से वह गुजर रहे हैं, वैसा दुख किसी को न मिले। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा दर्द उन्हें अपने छोटे भाई को खोने का है। बात करते-करते वह भावुक हो गए और रोते हुए बोले कि अब उन्हें अपने माता-पिता का सामना करने में भी शर्म महसूस होती है। उन्होंने कहा कि परिवार पर ऐसा संकट आ गया है जिससे उबरना बेहद मुश्किल है। रौशन ने कहा, "हमारा सब कुछ उजड़ गया है।"

जेल जाने को बताया सबसे बड़ी वजह
रौशन आनंद ने आरोप लगाया कि उन्हें ऐसे मामले में जेल भेजा गया, जिसमें उनकी सीधी भूमिका नहीं थी। उनका कहना है कि फायरिंग की घटना में गोली उनके द्वारा नहीं चलवाई गई थी, फिर भी उन्हें गिरफ्तार किया गया और कई दिन जेल में रहना पड़ा।
उन्होंने कहा कि जमानत मिलने में भी काफी समय लगा। रौशन का दावा है कि अगर वह जेल में नहीं होते तो शायद उनके भाई प्रिंस यादव की मौत नहीं होती। इसी वजह से वह खुद को भी इस घटना के लिए जिम्मेदार मानकर मानसिक पीड़ा झेल रहे हैं।
खान सर पर लगाए गंभीर आरोप
पॉडकास्ट के दौरान रौशन आनंद ने खान सर पर भी कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ कार्रवाई तेजी से हुई, लेकिन दूसरी ओर खान सर के खिलाफ FIR दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं हुई। रौशन ने यह भी कहा कि सामने वाला पक्ष प्रभावशाली है और उनके पास संसाधनों की कमी है। उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई और दावा किया कि उन्हें अपनी जान का डर बना हुआ है।
2 जून की रात कैसे शुरू हुआ था विवाद?
पूरा मामला 2 जून की रात सामने आया था। जानकारी के अनुसार जीएस खान ग्लोबल एकेडमी और ज्ञान बिंदू कोचिंग से जुड़े कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई थी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। हालात इतने बिगड़े कि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों द्वारा हवाई फायरिंग की गई। इस घटना के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और कई आरोप-प्रत्यारोप सामने आए।
जांच में क्या सामने आया?
घटना के बाद खान सर ने आरोप लगाया था कि रौशन आनंद ने उन पर गोली चलवाने की साजिश की। इसके बाद पुलिस ने रौशन आनंद को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि बाद की जांच में यह बात सामने आई कि फायरिंग खान सर के बॉडीगार्ड द्वारा की गई थी। इसके बाद खान सर के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ। लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई। बताया गया कि वह कुछ समय तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए और बाद में अदालत से उन्हें राहत मिल गई।
भाई की मौत के बाद और बढ़ा विवाद
रौशन आनंद को करीब 12 दिन बाद जमानत मिली। इसी दौरान उनके छोटे भाई प्रिंस यादव की नेपाल में मौत हो गई थी। जेल से बाहर आने के बाद रौशन ने भाई की मौत को लेकर कई सवाल उठाए और खान सर पर गंभीर आरोप लगाए।
अब ताजा पॉडकास्ट में उन्होंने एक बार फिर उसी दर्द को सार्वजनिक रूप से साझा किया है। भाई को याद करते हुए उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े और उन्होंने कहा कि वह आज भी इस सदमे से बाहर नहीं निकल पाए हैं। मामला अभी भी चर्चा में है और दोनों पक्षों के आरोपों को लेकर बहस जारी है।
ये भी पढ़ें: खान सर पर लगा हत्या की साजिश का आरोप! भाई की मौत के बाद रौशन आनंद ने पुलिस स्टेशन में काटा बवाल












Click it and Unblock the Notifications