IPL के हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई ने हैदराबाद के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला

IPL: मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 69वें मैच में रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। एमआई ने इस सीजन में 13 में से सात मैच जीते हैं, जबकि एसआरएच ने 13 में से सिर्फ चार मैच जीते हैं।

sunrisers hyderabad vs mumbai indians

MI vs SRH, IPL 2023: आईपीएल में डबल हेडर का पहला मैच रविवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा, टूर्नामेंट का 69वां मुकाबला दोपहर के साढ़े तीन बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए किसी भी कीमत पर एसआरएच के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। यहां से आगे का सफर सिर्फ नेट-रनरेट पर निर्भर करेगा। फिलहाल, हैदराबाद के खिलाफ मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दिन का दूसरा मैच आरसीबी बनाम जीटी के बीच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। आरसीबी की तुलना में मुंबई का नेट रनरेट खराब स्थिति में है। ऐसे में मुंबई को न सिर्फ एसआरएच के खिलाफ मैच जीतना होगा बल्कि कम से कम 79 रन के अंतर से एक बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। आरसीबी और एमआई के 14-14 अंक हैं, लेकिन नेट रनरेट के कारण आरसीबी चौथे और मुंबई छठे स्थान पर है।

आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में सबसे पहले पहुंचने वाली टीम गुजरात टाइटंस है। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जांयट्स ने प्लेऑफ में अपनी सीट पक्की कर ली है। हालांकि चौथी टीम कौन-सी होगी उसका फैसाल आज हो जाएगा।

मुंबई और हैदराबाद के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
मुंबई और हैदराबाद के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से मुंबई ने 11 मैच में जीत दर्ज की है, जबकि एसआरएच ने सिर्फ 9 मैच अपने नाम किए हैं।

आईपीएल के 16वें सीजन में प्लेऑफ की रेस से दिल्ली कैपिटल्स सबसे पहले बाहर होने वाली टीम बन गई है, हालांकि इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स भी इस रेस से खुद को अलग कर चुकी हैं। अब तक तीन टीमें पूरी तरह से प्लेऑफ से बाहर हो चुकी हैं। ऐसे में सनराइजर्स की निगाहेंं बड़ी जीत के साथ अभियान को समाप्त करने पर रहेंगी।

मुंबई इंडियंस प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान) ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहाल वढेरा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल।

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग-11
मयंक अग्रवाल, विवरेंट शर्मा शर्मा, एडेन मार्कराम (कप्तान), हैरी ब्रुक, ग्लेन फिलिप्स, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), संवीर सिंह, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, मयंक डागर, नीतीश कुमार रेड्डी।


मुंबई इंडियंस फुल स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहल वढेरा, टिम डेविड, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल, विष्णु विनोद, ऋतिक शौकीन, क्रिस जॉर्डन, कुमार कार्तिकेय, रमनदीप सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, रिले मेरेडिथ, शम्स मुलानी, तिलक वर्मा, डुआन जांसेन, संदीप वारियर, ट्रिस्टन स्टब्स, राघव गोयल, अरशद खान, डेवाल्ड ब्रेविस।

IPL: आखिरी लीग मैच में RCB और GT के बीच कांटे की टक्कर, जानें चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच-वेदर रिपोर्ट

Recommended Video

    IPL 2023: Vivrant Sharma ने पारी से मचाया धमाल, 23 साल की उम्र में तोड़े कई रिकॉर्ड |वनइंडिया हिंदी

    सनराइजर्स हैदराबाद फुल स्क्वॉड
    एडेन मारक्रम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, हैरी ब्रूक, ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, कार्तिक त्यागी, मयंक डागर, भुवनेश्वर कुमार, नीतीश रेड्डी, टी नटराजन, मयंक मारकंडे, विवरेंट शर्मा, मयंक अग्रवाल, संवीर सिंह, आदिल राशिद, अनमोलप्रीत सिंह, उमरान मलिक, उपेंद्र यादव, समर्थ व्यास, अकील हुसैन, मार्को यान्सन, फजलहक फारूकी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+