IPL: आखिरी लीग मैच में RCB और GT के बीच कांटे की टक्कर, जानें चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच-वेदर रिपोर्ट
RCB vs GT: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस आईपीएल में 2 मैचों में एक दूसरे से भिड़ चुकी हैं। इन 2 मैचों में से आरसीबी ने एक में जीत हासिल की है, जबकि एक बार गुजरात टाइटंस को जीत मिली है।

RCB vs GT, IPL 2023: आईपीएल प्लेऑफ से पहले अंतिम लीग मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपने घरेलू मैदान पर गुजरात टाइटंस का स्वागत करेगी। यह मैच आरसीबी के अलावा प्लेऑफ की रेस में शामिल अन्य टीमों पर भी प्रभाव डालेगा।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। आइए जानते हैं पिच और मौसम का हाल।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वर्तमान में 13 मैचों में 14 अंकों के साथ प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी है। इस मैच में एक जीत से उनके अंकों की संख्या 16 हो जाएगी, जिससे प्लेऑफ के लिए उनकी योग्यता लगभग सुनिश्चित हो जाएगी, हालांकि, गुजरात के खिलाफ ये जीत इतनी आसान नहीं होगी। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम 13 मैचों में 18 अंकों के साथ लीग चरण में अपना पहला स्थान बना चुकी है।
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
एम चिन्नास्वामी की पिच पर बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। यहां टीमें एक बार फिर लक्ष्य का पीछा करना पसंद कर सकती हैं। स्टेडियम की बाउंड्री छोटी होने के कारण यहां चौके-छक्के भी खूब देखने को मिलेंगे। दोनों टीमों के बीच एक हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है। इस पिच पर खेले गए पिछले 4 मैचों में पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमों मैच अपने नाम किए हैं।
बेंगलुरु में कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बेंगलुरु में 21 मई यानी आज मैच के दौरान बारिश की संभावना 44 फीसदी है, जोकि रोमांचक मुकाबले में खलल डाल सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हवा की रफ्तार 13 किमी/घंटा की रहने की उम्मीद है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर स्क्वॉड फुल स्क्वाड
फाफ डुप्लेसी (कप्तान), आकाश दीप, फिन एलेन, अनुज रावत, अविनाश सिंह, मनोज भांडगे, माइकल ब्रेसवेल, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सिद्दार्थ कौल, विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, वेन पार्नेल, हर्षल पटेल, सुयश प्रभुदेसाई, राजन कुमार, शाहबाज़ अहमद, कर्ण शर्मा, हिमांशु शर्मा, सोनू यादव, विजयकुमार वैशाक, केदार जाधव।
गुजरात टाइटंस फुल स्क्वॉड
हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साईं सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नलकंडे , जयंत यादव, आर. साई किशोर, नूर अहमद, दासुन शनाका, ओडियन स्मिथ, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, जोशुआ लिटिल और मोहित शर्मा।












Click it and Unblock the Notifications