MI vs KKR: मुंबई ने जीता टॉस पर IPL से बाहर हुए सूर्यकुमार यादव, केकेआर ने किये 5 बदलाव
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 56वां मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेला जा रहा है, जहां पर जीत की लय में वापसी कर मुंबई इंडियंस की टीम का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हो रहा है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिये यह मैच करो या मरो की स्थिति वाला है जिसमें उसे हर हाल में जीत हासिल करने की दरकार है और अगर वो उसे हासिल करने में नाकाम होती है तो आईपीएल 2022 के प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह से बाहर हो जायेंगे।

वहीं मैच से पहले मुंबई इंडियंस की टीम को बड़ा झटका लगा है और मध्यक्रम में उसके लिये सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव चोट की वजह से बचे हुए सीजन से बाहर हो गये हैं। उल्लेखनीय है कि चोट की वजह से ही सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के खेमे को देर से ज्वाइन किया था तो वहीं पर अब लेफ्ट फॉर आर्म में चोट लगने की वजह से बचे हुए 4 मैचों से बाहर हो गये हैं।
डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और सूर्यकुमार यादव की जगह रमनदीप सिंह को फिर से प्लेइंग 11 में शामिल किया है। वहीं पर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि वो पहले बल्लेबाजी करना ही चाहते थे। इतना ही नहीं केकेआर की टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में 5 बदलाव किया है और मुंबई के खिलाफ अजिंक्य रहाणे, पैट कमिंस, वेंकटेश अय्यर, वरुण चक्रवर्ती और शेल्डन जैक्सन की टीम में वापसी कराई है।
Recommended Video
पिच की बात करें तो यह काफी धीमा नजर आ रहा है और यहां पर एक बार फिर से स्पिनर्स को मदद मिलती नजर आ सकती है, हालांकि अगर समय लेकर खेला जाये तो बल्लेबाज अच्छे रन बना सकते हैं।
और पढ़ें: 'पहले ही बताया दिया था मुझे दिल्ली का प्लान', कॉन्वे ने किया धोनी की सलाह का खुलासा जिसने जिताया मैच
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (सी), नितीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शेल्डन जैक्सन (डब्ल्यू), पैट कमिंस, टिम साउथी, वरुण चक्रवर्ती।
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): इशान किशन (w), रोहित शर्मा (c), तिलक वर्मा, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, रमनदीप सिंह, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह, राइली मेरेडिथ।












Click it and Unblock the Notifications