Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

6 खिलाड़ी जो IPL मेगा ऑक्शन में तोड़ सकते क्रिस मॉरिस का रिकॉर्ड, हासिल करेंगे 16.25 करोड़ से ज्यादा रकम

IPL 2022

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर टी20 लीग आईपीएल के 15वें सीजन की तैयारियां जोरों-शोरों पर चल रही हैं और इसी को देखते हुए बेंगलुरू में 12-13 फरवरी को खिलाड़ियों की मेगा नीलामी का आयोजन किया जाना है, जैसा कि पिछली कई नीलामियों में देखा गया है इस बार भी कुछ खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात देखने को मिल सकती है, तो कुछ प्लेयर्स को आईपीएल में खेलने की इच्छा से महरूम रहना पड़ सकता है। आईपीएल के इतिहास में हर साल कई खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात होती है लेकिन राजस्थान रॉयल्स के लिये खेल चुके क्रिस मॉरिस 16.25 करोड़ की लिस्ट के साथ टॉप पर काबिज हैं। आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी को देखते हुए माइखेल उन खिलाड़ियों की लिस्ट लेकर आया है जो इस सीजन आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हो सकते हैं और क्रिस मॉरिस के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं। एक नजर फेहरिस्त पर डालते हैं-

और पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत में फैसले मैंने लिए, पर क्रेडिट कोई और ले गया- रहाणे ने किया हैरानी भरा खुलासा

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer, Base Price: Rs 2 crore)

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer, Base Price: Rs 2 crore)

इस फेहरिस्त में पहला नाम श्रेयस अय्यर का है जो कि दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर चुके हैं, हालांकि 2021 में कंधे की चोट की वजह से जब उन्हें आईपीएल छोड़कर जाना पड़ा तो ऋषभ पंत ने टीम की कमान संभाली और टीम को प्लेऑफ तक लेकर गये। जब दूसरे लेग के दौरान अय्यर ने टीम में वापसी की तो उसके बावजूद दिल्ली कैपिटल्स ने टीम की कमान पंत के हाथों में ही रखी। सीजन के बाद जब टीम ने पंत को कप्तान बनाये रखने की बात कही तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया, हालांकि उनके लिये यह मौका काफी बड़ा साबित हो सकता है। आईपीएल 2022 की नीलामी में कई टीमें हैं जो अपने लिये एक लंबे समय का कप्तान ढूंढने की कोशिश कर रही हैं, ऐसे में वो श्रेयस अय्यर पर दांव लगा सकते हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को मध्यक्रम बल्लेबाज और कप्तान की जरूरत है जिसके लिये अय्यर सबसे बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स की टीम भी उन पर दांव लगाती नजर आ रही है। हाल ही में पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा था कि आरसीबी की टीम ने श्रेयस अय्यर के लिये 20 करोड़ रखे हैं।

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal, Base Price: Rs 2 crore)

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal, Base Price: Rs 2 crore)

पिछले कुछ महीनों में युजवेंद्र चहल का करियर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है, जहां पर पहले इस लेग स्पिनर को खराब फॉर्म के चलते टीम से बाहर होना पड़ा और विश्वकप टीम में जगह नहीं मिली तो वहीं पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें आईपीएल की टीम में रिटेन नहीं किया गया। हालांकि इसके बाद चहल की भारतीय टीम में वापसी हुई लेकिन शुरुआत में कमाल नहीं दिखा पाने के बाद अब वेस्टइंडीज दौरे पर वो पुरानी चमक में लौटते नजर आ रहे हैं। अहमदाबाद में खेले गये मैच में उन्होंने 4 विकेट हॉल के साथ वापसी की तो वहीं पर आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाजी की लिस्ट में वो 139 विकेट के साथ नौंवे पायदान पर काबिज हैं। आईपीएल में सबसे सफल टीमों की बात करें तो उनकी जीत में हमेशा एक लेग स्पिनर ने अहम भूमिका निभाई है और दो नई टीमों के साथ फ्रैंचाइजियां इस गेंदबाज की ओर रुख कर सकती हैं, जिसका मतलब है कि उनके पीछे बिड वॉर हो सकती है।

जेसन होल्डर (Jason Holder, Base price: Rs 1.5 crore)

जेसन होल्डर (Jason Holder, Base price: Rs 1.5 crore)

वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी जेसन होल्डर का नाम भी इस फेहरिस्त में शामिल है, जिनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ रहने वाला है। आईपीएल 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद के खराब प्रदर्शन के बावजूद जेसन होल्डर ने शानदार प्रदर्शन किया और 8 मैचों में 16 विकेट हासिल किये तो वहीं पर कई अहम पारियां खेलकर टीम को जीत दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई। हाल ही में भारत के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज और इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में भी जेसन होल्डर ने शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का उन्हें रिटेन नहीं करना होल्डर के लिये गोल्डन चांस लेकर आ सकता है। ऐसे में फ्रैंचाइजियां इस खिलाड़ी के पीछे ठीक उसी तरह पीछे पड़ सकती हैं, जैसा कि क्रिस मॉरिस के साथ पिछली नीलामी में हुआ था।

जेसन रॉय (Jason Roy, Base Price: Rs 2 crore)

जेसन रॉय (Jason Roy, Base Price: Rs 2 crore)

इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जेसन रॉय टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक ओपनर्स में से हैं, जिन्होंने पिछले ही सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के लिये अपना डेब्यू किया था। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग 2022 के दौरान क्वेटा ग्लैडिएटर्स की ओर से खेलते हुए लाहौर कलंदर्स के खिलाफ 57 गेंदों में 116 रनों की शतकीय पारी भी खेली थी। आईपीएल 2022 की नीलामी की बात करें तो कई टीमों को विस्फोटक ओपनर की तलाश है जिसके लिये जेसन रॉय बेहतरीन उम्मीदवार हैं और इस वीकेंड उन पर पैसों की बरसात हो सकती है।

ईशान किशन (Ishan Kishan, Base Price: Rs 2 crore)

ईशान किशन (Ishan Kishan, Base Price: Rs 2 crore)

जब आईपीएल टीमों ने रिटेन लिस्ट जारी की तो सबसे ज्यादा हैरानी मुंबई इंडियंस को देखकर हुई जिसने ईशान किशन को रिलीज कर दिया, जिसकी बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि लखनऊ सुपरजाएंटस और गुजरात टाइटंस की टीम उन्हें अपने खेमे में शामिल कर सकती है लेकिन उन्होंने भी ड्रॉफ्ट में उन्हें इग्नोर किया और वो अब नीलामी का हिस्सा बनने वाले हैं। हालांकि कई टीमों की निगाहें ईशान किशन पर हैं क्योंकि वह न सिर्फ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हैं, बल्कि बेहतरीन विकेटकीपर भी हैं। ऐसे में टीमों के बीच इस खिलाड़ी के लिये बिडवॉर छिड़ सकती है।

डेविड वॉर्नर (David Warner, Base Price: Rs 2 crore)

डेविड वॉर्नर (David Warner, Base Price: Rs 2 crore)

आईपीएल 2021 में बेहद खराब सीजन बिताने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने डेविड वॉर्नर को पहले कप्तानी से हटाया, तो वहीं पर बाद में प्लेइंग 11 से भी बाहर कर दिया, हालांकि डेविड वॉर्नर ने आईसीसी टी20 विश्वकप 2021 में जब टीम के लिये वापसी की तो बेहद शानदार प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल और फाइनल में खेली गई उनकी पारियों के दम पर ऑस्ट्रेलिया पहली बार टी20 चैम्पियन बनने में कामयाब हुआ। आईपीएल 2021 को छोड़ दें तो डेविड वॉर्नर के लिये आईपीएल काफी शानदार साबित हुआ है, जिसमें उन्होंने लगातार 500 से ज्यादा रन हर सीजन बनाये हैं। डेविड वॉर्नर बेहतरीन विस्फोटक ओपनर होने के साथ-साथ अच्छे कप्तान भी रहे हैं, जिसे देखते हुए टीमें उनके पीछे जा सकती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+