Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन हैं ये हुस्न परी जिसे डेट कर रहे हैं अभिषेक शर्मा? पहली गर्लफ्रेंड ने ले ली थी खुद की जान!

Abhishek Sharma Dating Laila Faisal: भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी-20 में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने इस मुकाबले में 135 रन बनाने में सफलता हासिल की। वह टी-20 इंटरनेशनल की एक पारी में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने भारत की तरफ से दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा। महज 37 गेंदों में शतक पूरा कर अभिषेक शर्मा ने यह उपलब्धि हासिल की।

अभिषेक शर्मा ने किया कमाल (Abhishek Sharma Dating Laila Faisal)

इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने केवल 54 बॉल पर ही 135 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने सात चौके और 13 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 250 का रहा। अभिषेक शर्मा की पारी को देखकर क्रिकेट के दिग्गज भी लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अभिषेक शर्मा को लेकर लगातार फैंस अलग-अलग तरह के सवाल पूछ रहे हैं।

Abhishek Sharma 1

कौन हैं अभिषेक शर्मा की गर्लफ्रेंड?

अभिषेक शर्मा की गर्लफ्रेंड को लेकर भी कई तरह के सवाल किए जा रहे हैं। दिसंबर 2024 में अभिषेक शर्मा की एक तस्वीर महिलाओं के लक्जरी ब्रांड, एलआरएफ की संस्थापक और प्रभावशाली व्यक्ति लैला फैसल के साथ शेयर की गई थी। इसके बाद से ही अभिषेक शर्मा और लैला फैसल को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। कई रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

मॉडल तानिया सिंह से जुड़ा था नाम

इससे पहले फरवरी 2024 में ऐसी खबरें आई थीं कि मॉडल तानिया सिंह की आत्महत्या से कथित तौर पर जुड़े होने के कारण अभिषेक शर्मा सूरत पुलिस की रडार पर थे। अभिषेक शर्मा को सुसाइड के लिए पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इंडिया.कॉम की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने कहा कि अभिषेक तानिया से कॉल प्राप्त करने वाला अंतिम व्यक्ति थे। रिपोर्ट के अनुसार, जांचकर्ताओं को तानिया द्वारा अभिषेक को व्हाट्सएप पर भेजा गया एक संदेश भी मिला, जिसका कोई जवाब नहीं मिला।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में आगे बताया गया कि अभिषेक ने तानिया का नंबर ब्लॉक कर दिया था और सोशल मीडिया पर मॉडल को अनफॉलो कर दिया था। रिपोर्ट्स ने बताया कि घटना होने से 6-7 महीने पहले दोनों रिलेशनशिप में थे। तानिया को फरवरी 2024 में सूरत के वेसु इलाके में अपने अपार्टमेंट की छत से लटकते हुए पाया गया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+