मैच के बाद दौड़कर आई और लगा लिया गले, कौन है ये लड़की जिसे जान से ज्यादा प्यार करते हैं अभिषेक शर्मा
IND vs ENG: भारतीय टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में छक्कों की बारिश कर अकेले इंग्लैंड की टीम को पराजित कर दिया। उनके धुआंधार शतक का जवाब इंग्लैंड के गेंदबाज नहीं दे पाए और लगातार रन देते चले गए। मैच के बाद अभिषेक शर्मा का एक प्यारा वीडियो वायरल हुआ है।
अभिषेक शर्मा ने 37 गेंदों में अपना सैकड़ा पूरा कर लिया था। उनकी पारी में कुल 13 छक्के आए। अभिषेक शर्मा ने तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों को बराबर धोया और टीम इंडिया का स्कोर 250 के करीब पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

मुकाबले के बाद उन्होंने अपनी धाकड़ पारी का क्रेडिट गुरु को दिया। अब यह गुरु कौन है, इसकी जिज्ञासा भी फैन्स को होगी। वह अपना गुरु पूर्व खब्बू बल्लेबाज युवराज सिंह को मानते हैं। युवी को लेकर अभिषेक शर्मा ने एक अहम बयान दिया है।
अभिषेक शर्मा ने कहा कि मैं भारतीय टीम के लिए खेल सकता हूँ, यह भरोसा युवी पाजी ने मेरे अंदर पैदा किया। वह हमेशा कहते थे कि मुझे तुम पर भरोसा है। युवी पाजी ही पहले इंसान हैं, जिन्होंने कुछ साल पहले मुझे कई बार ऐसा कहा था और मेरे अंदर भरोसा जगाया।
आगे उन्होंने कहा कि जब युवराज सिंह जैसा आदमी ऐसा कहता है, तो मैंने भी इस पर सोचना शुरू कर दिया था। अभिषेक शर्मा का यह भी कहना था कि हर मैच के बाद युवी पाजी उनके साथ बात करते हैं। मेरे करियर में उन्होंने एक अहम रोल अदा किया है।
गौरतलब है कि अभिषेक शर्मा की धांसू शतकीय पारी के बाद युवराज सिंह की तरफ से प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। युवराज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। उसमें लिखा था कि बहुत बढ़िया खेले अभिषेक। मैं तुमको यहाँ देखना चाहता था। तुम पर गर्व है।
उल्लेखनीय है कि युवराज सिंह ने 12 गेंदों में टी20 इंटरनेशनल में फिफ्टी जड़ी है। अभिषेक शर्मा इस मैच में उनके बेहद करीब आ गए थे। वह 17 गेंदों में अपने अर्धशतक तक पहुंचे थे।
अभिषेक शर्मा की बैटिंग देखने के लिए बहन कोमल शर्मा भी वहां थी। वह अभिषेक की बड़ी बहन हैं और मैच के बाद आते ही भाई को गले लगा लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। उन्होंने फिजियोथेरेपी में बेचलर्स किया है और फ़िलहाल अमृतसर में फिजियो थेरेपिस्ट के तौर पर काम करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications