Video: एमएस धोनी को 'हुक्का' पीते देख टूटा फैंस का दिल, फिल्मी अंदाज में कश लेते नजर आए 'कैप्टन कूल'

MS Dhoni Smoking Video: यहां दो तरह के रिएक्शन हैं, पहला- कोई ट्रोल नहीं करेगा, वह अपनी जिंदगी का आनंद ले रहे हैं। दूसरा- देश के युवाओं पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है, उन्हें ऐसी चीजों से बचना चाहिए। दरअसल, ये दोनों तरह के रिएक्शन और इस तरह की हजारों प्रतिक्रियाएं, तब सामने आईं, जब एक समारोह में एमएस धोनी को हुक्का पीते देखा गया।

एमएस धोनी के हुक्का पीने के इस वायरल वीडियो ने फैंस का ध्यान खींचा है और कुछ लोगों की तो भौंहें चढ़ा दी हैं।दुबई में ऋषभ पंत और बॉलीवुड स्टार कृति सेनन के साथ नए साल का जश्न मनाने गए, संभवत: वहीं धोनी को हुक्का पीते हुए कैमरे में कैद किया गया।

mahendra singh dhoni

दरअसल, कैप्टन कूल आज भी करोड़ों क्रिकेट फैंस के दिलों पर राज करते हैं, धोनी निस्संदेह क्रिकेट के अब तक के सबसे महान कप्तानों में से एक हैं, और यही कारण है कि धोनी के प्रशंसक पूरी दुनिया में हैं। ऐसे में इस तरह का वीडियो बेशक फैंस के लिए हैरान कर सकता है, क्योंकि फैंस के बीच एमएस धोनी (MS Dhoni) की छवि एक शांत कप्तान और खिलाड़ी के रूप में रही है।

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सिर्फ आईपीएल खेलने के बावजूद अपनी फिटनेस बनाए रखने की प्रतिबद्धता के लिए जाने जाने वाले धोनी के इस वीडियो ने कई लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया, वीडियो सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस के बीच एक अलग ही चर्चा छिड़ गई है।

एमएस धोनी का पूरा वीडियो यहां देख सकते हैं:


हालांकि, वायरल वीडियो कब का है हम इसकी प्रामाणिकता या इसकी सटीक तारीख और समय की पुष्टि नहीं कर सकते हैं। ऐसा लगता है कि इसे अभी कुछ समय पहले किसी निजी पार्टी में शूट किया गया था।

ये भी पढ़ें- 'आपको एक बार पाकिस्तान जाना चाहिए..,' धोनी की सलाह पर फैन ने दिया तगड़ा जवाब, सोशल मीडिया पर छाया वायरल Video

धोनी की वायरल वीडिये पर एक यूज़र ने लिखा, 'माही की मर्जी।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'आईपीएल जीतने की खुशी में अभी से पार्टी कर रहे माही भाई।' एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'देश के युवाओं पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है, उन्हें ऐसी चीजों से बचना चाहिए, जबकि उन्हें पता है कि वह कितने प्रभावशाली हैं।' एक और यूजर ने लिखा कि कोई ट्रोल नहीं करेगा, वह अपनी जिंदगी का आनंद ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह के रिएक्शन की भरमार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+