'आपको एक बार पाकिस्तान जाना चाहिए..,' धोनी की सलाह पर फैन ने दिया तगड़ा जवाब, सोशल मीडिया पर छाया वायरल Video
Mahendra Singh Dhoni: इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग में कोई कम नहीं है, बल्कि ये दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। कैप्टन कूल आज भी करोड़ों क्रिकेट फैंस के दिलों पर राज करते हैं, धोनी निस्संदेह क्रिकेट के अब तक के सबसे महान कप्तानों में से एक हैं, और यही कारण है कि धोनी के प्रशंसक पूरी दुनिया में हैं।
हालांकि, एमएस धोनी को तब भारी आश्चर्य हुआ जब एक फैन ने उनकी सलाह को सिरे से खारिज कर दिया। दोनों के बीच की यह बातचीत अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

जाहिर तौर पर एमएस धोनी पाकिस्तान के खाने के फैन हैं। अपनी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं के कारण कई बार पाकिस्तान का दौरा करने के बाद, यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि धोनी ने पाकिस्तान के भोजन का स्वाद चख लिया है। हालांकि, पाकिस्तान के भोजन के प्रति उनका प्यार हाल ही के एक वीडियो में स्पष्ट हुआ था।
वीडियो में एमएस धोनी एक फैन को खाना खाने के लिए पाकिस्तान जाने की सलाह देते नजर आ रहे हैं। हालांकि, फैन ने पाकिस्तान जाने की सलाह को नकारकर धोनी को हैरान कर दिया। वीडियो में धोनी एक फैन से कहते नजर आ रहे हैं, 'आपको एक बार खाना खाने के लिए पाकिस्तान जाना चाहिए।'
हालांकि, फैन धोनी की सलाह मानने के मूड में बिल्कुल भी नहीं था। वीडियो में फैन को जवाब देते हुए सुना जा सकता है, 'अगर आप अच्छा खाना सुझाएंगे तो भी मैं वहां नहीं जाऊंगा। मुझे खाना बहुत पसंद है, लेकिन मैं वहां नहीं जाऊंगा।'
दरअसल, भारत और पाकिस्तान पड़ोसी देश है, लेकिन बावजूद इसके दोनों देशों के रिश्ते शुरू से ही कड़वाहट भरे रहे हैं, और इसलिए यह शायद कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि प्रशंसक ने पाकिस्तान जाने का कोई सपना नहीं देखा, भले ही भोजन के लिए।












Click it and Unblock the Notifications