Lets Get Married Movie Teaser out: अब फिल्मों के जरिए माही दिखाएंगे कमाल, पहली फिल्म का टीजर आउट

Lets Get Married Movie Teaser out: धोनी एंटरटेनमेंट की पहली फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' का टीजर रिलीज हो गया है, जिसकी जोर-शोर से चर्चा हो रही है।

Lets Get Married Movie Teaser out

Lets Get Married Movie Teaser out: देश के ही नहीं बल्कि दुनिया के बेहतरीन कप्तानों में से एक रहे महेंद्र सिंह धोनी हमेशा अपने कारनामों से लोगों को चौंकाते हैं। क्रिकेट की दुनिया के इस बड़े सितारे ने अब फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया है। नहीं-नहीं धोनी किसी फिल्म में हीरो बनकर नहीं आ रहे हैं, बल्कि वो बतौर निर्माता सिनेमा की दुनिया में किस्मत आजमाने जा रहे हैं।

पहली फिल्म का टीजर आउट

जी हां चेन्नई में 'थाला' यानी धोनी ने अपनी एक प्रोडक्शन कंपनी खोली है, जो कि साउथ की फिल्मों को प्रोड्यूस करेगी। इसमें उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी पार्टनर हैं। दोनों के प्रोडक्शन की पहली फिल्म का टीजर भी सामने आ चुका है,जिसे कि धोनी के फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

फिल्म का नाम है 'लेट्स गेट मैरिड'

आपको बता दें कि जिस फिल्म को धोनी और साक्षी प्रोड्यूस कर रहे हैं, उस फिल्म का नाम है 'लेट्स गेट मैरिड', जिसमें लीड रोल प्ले कर रहे हैं हरीश कल्याण और इवाना, ये फिल्म अगले महीने यानी कि जुलाई 2023 को रिलीज होगी। खबर ये भी है कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी धोनी और साक्षी ने मिलकर लिखी है लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रमेश तमिलमणि बने निर्देशक

फिल्म में संगीत रमेश तमिलमणि का है जो कि इस फिल्म से ही निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। ये एक कॉमेडी फिल्म है, दावा किया जा रहा है ये लोगों को बहुत हंसाएगी।

फिल्म को लेकर क्रेजी हुए माही के फैन

वैसे धोनी की ये फिल्म लोगों को कितनी पसंद आएगी, ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि माही की इस फिल्म के लिए उनके फैंस काफी क्रेजी दिख रहे हैं।

एक निर्माता के रूप में भी सफल होंगे धोनी?

गौरतलब है कि धोनी ने मैदान के अंदर अब तक अपने आप को सफल कप्तान, बेस्ट फिनिशर और बेहतरीन विकेट कीपर साबित किया है तो वहीं मैदान के बाहर उनका सैन्य अवतार काफी लोकप्रिय रहा तो वहीं वो आज भी विज्ञापनों की पहली पसंद बने हुए हैं। अब देखते हैं कि एक निर्माता के रूप में वो कितना लोगों का मनोरंजन कर पाते हैं। फिलहाल अपने फिल्म के टीजर के कारण वो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

यह पढ़ें: WTC Final 2023: 'पटना नहीं रांची से खेलते थे ईशान किशन, टीवी पर देखते थे धोनी के मैच', जानिए अनकही बातें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+